सनराइज औरों प्राइवेटेड लिमिटेड के मालिक माणक जैन ने ICICI लोमबार्ड द्वारा ज्वेलरी इंश्योरेंस का 1.12 करोड़ का क्लेम मिलने पर नाईस इंश्योरेंस लैंडमार्क के गणपत डागलिया एवं चिराग डागलिया को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्लेम के सफल सेटलमेंट के बाद श्री मानक जैन ने गणपत डागलिया, चिराग डागलिया एवं ICICI Lombard Insurance का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस कठिन समय में त्वरित और पूर्ण क्लेम सेटलमेंट ने हमें बड़ी राहत दी है। इससे यह सिद्ध होता है कि सही इंश्योरेंस पॉलिसी और भरोसेमंद इंश्योरेंस ब्रोकर का चयन कितना महत्वपूर्ण होता है।”
इसके साथ ही श्री जैन ने देशभर के ज्वेलरी व्यापारियों से एक महत्वपूर्ण अपील भी की। उन्होंने कहा, “सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण अपराधों में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़े प्रत्येक व्यापारी के लिए ज्वेलर्स ब्लॉक इंश्योरेंस पॉलिसी अब एक विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी है।” यह घटना न केवल इंश्योरेंस की उपयोगिता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही प्रोफेशनल गाइडेंस और मजबूत इंश्योरेंस सपोर्ट के साथ बड़े से बड़ा नुकसान भी प्रभावी ढंग से संभाला जा सकता है।
नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क द्वारा सेटल ₹1.12 करोड़ का क्लेम, ज्वेलरी व्यापारियों के लिए बड़ा संदेश

