By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पब्लिक सेक्टर बैंकों में 83 हजार करोड़ रु का फंड इनफ्यूजन करेगी सरकारः जेटली
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पब्लिक सेक्टर बैंकों में 83 हजार करोड़ रु का फंड इनफ्यूजन करेगी सरकारः जेटली

Last updated: December 20, 2018 5:36 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान अगले कुछ महीनों में पब्लिक सेक्टर के बैंकों में 83 हजार करोड़ रुपए का फंड इनफ्यूजन करेगी। सरकार ने इससे पहले गुरुवार को ग्रांट्स की सप्लीमेंट्री डिमांड्स के दूसरे बैच के माध्यम से सरकारी बैंकों में 41 हजार करोड़ रुपए के अतिरिक्त फंड इनफ्यूजन के लिए संसद से मंजूरी मांगी थी।
1.06 लाख करोड़ रु तक पहुंच जाएगा बैंकों का रिकैपिटलाइजेशन
इससे चालू वित्त वर्ष के दौरान बैंकों का कुल रिकैपिटलाइजेशन 65 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर 1.06 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा। जेटली ने रिपोर्टर्स से बातचीत में कहा कि इससे सरकारी बैंकों की लेंडिंग की क्षमता में इजाफा होगा और उन्हें आरबीआई की प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (PCA) से बाहर आने में मदद मिलेगी। जेटली ने कहा कि सरकारी बैंकों में नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स की पहचान का काम पूरा हो गया है और बैड लोन्स की मात्रा में कमी दिखनी शुरू हो गई है।
संसद से मांगी अतिरिक्त व्यय की मंजूरी
इससे पहले सरकार ने मार्च, 2019 में समाप्त वित्त वर्ष में 85,948.86 करोड़ रुपए के अतिरिक्त ग्रॉस एक्सपेंडिचर के लिए गुरुवार को संसद से मंजूरी मांगी। इसमें से आधी धनराशि पब्लिक सेक्टर के बैंकों में कैपिटल इनफ्यूजन के लिए है। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा 2018-19 के वास्ते लोकसभा में रखी गई सप्लीमेंट्री डिमांड्स के दूसरे बैच में सिर्फ 15,065.49 करोड़ रुपए कैश आउटगो यानी नकद निकासी का प्रस्ताव है। इन ग्रांट्स में से सरकार की 2,345 करोड़ रुपए सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के टर्नअराउंड प्लान में लगाएगी।
15 हजार करोड़ रु कैश आउटगो का प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने कहा, ‘85,948.86 करोड़ रुपए के कुल अतिरिक्त व्यय के लिए संसद की मंजूरी मांगी गई है। इस प्रस्ताव में 15,065.49 करोड़ रुपए की कुल नकद निकासी शामिल है और 70,882.21 करोड़ रुपए के व्यय की पूर्ति मंत्रालयों/विभागों की सेविंग्स या बढ़ी हुई रिसीट्स/रिकवरीज से की जाएगी।’
सरकारी बैंकों में लगाए जाएंगे 41 हजार करोड़ रु
सरकार ने अपने स्वामित्व वाले बैंकों में 41,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त कैपिटल इनफ्यूजन का प्रस्ताव किया है, जो सरकारी सिक्युरिटीज (रिकैपिटलाइजेशन बॉन्ड) जारी करके किया जाएगा। अक्टूबर, 2017 में सरकार ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों में 2.11 लाख करोड़ रुपए लगाने का फैसला किया था, जिसमें से 18,139 करोड़ रुपए बजटीय प्रावधान, 1.35 लाख करोड़ रुपए के रिकैपिटलाइजेशन बॉन्ड और बाकी बैंकों द्वारा बाजार से कैपिटल जुटाकर करना था।
वहीं सरकार को अपनी 58,000 करोड़ रुपए की इक्विटी बेचने का अनुमान था। सरकार का अनुमान था कि पीएसबी बेसल 3 नॉर्म्स पूरा करने के लिए मार्च, 2019 तक स्टॉक मार्केट्स से 58,000 करोड़ रुपए जुटाएंगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हर्षवर्धन श्रृंगला होंगे US में भारत के नए राजदूत
Next Article खाने की बर्बादी पर राष्ट्रपति चिंतित, कहा-टेक्नोलॉजी का बढ़े यूज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शांति, देशभक्ति और ड्रग फ्री मुंबई के उद्देश्य को लेकर भारत जैन महामंडल ने किया वंदे जैनम कंसर्ट का विराट आयोजन
social
August 24, 2026
उधना में 267 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत-जाँच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
social
August 24, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} में पचरंगी तप की अनुमोदना एवं रक्षाबंधन कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
August 24, 2026
महाकाली’ की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य रूप, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
entertainment
August 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?