मुंबई :फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से दर्शकों को इम्प्रेस कर चुकीं ऐक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर अपना ऐक्टिंग टैलंट दिखाने के लिए तैयार हैं। आने वाली फिल्म ‘पंगा’ में अपने रोल के लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कंगना किस तरह रोल के लिए मेहनत कर रही हैं, इसका सबूत फिल्म की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से मिलता है।
अश्विनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कंगना की एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की जिसमें वह कबड्डी खेलते हुए नजर आ रही हैं। ब्लैक ट्रैक पैंट और वाइट टी-शर्ट कंगना अपने गेम पर फोकस्ड दिख रही हैं।
‘पंगा’ के लिए Kangana Ranaut की तैयारियां शुरू

