पालघर! तेरापंथ के आद्यप्रवर्तक महामना आचार्य श्री भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी के अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण जी के विशेष प्रेरणा आचार्य श्री भिक्षु के सिद्धांतों को जाने एवं भिक्षु जीवन वृत्त से सभी अवगत हो। इस पर विशेष आराधना करते हुए पालघर में 223 वे महाप्रयाण दिवस भिक्षु चरमोत्सव के अवसर पर 5 सितंबर 2025 सायं 8:30 बजे तेरापंथ भवन में भिक्षु धम्म जागरण का आयोजन किया गया। भव्य धम्म जागरण की शुरुवात नमस्कार महामंत्र से हुई।
पालघर महिला मंडल द्वारा तेरापंथ प्रबोध का सामूहिक संगान किया गया औऱ ओम भिक्षु जय भिक्षु का जाप किया गया। सुमधुर भिक्षु भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए अपने आराध्य भिक्षु स्वामी के प्रति भावांजलि व्यक्त की गई।
तेरस के अवसर पर अनेक भाई बहनों ने उपवास के साथ धम्म जागरणा में सामायिक की साधना की। धम्म जागरणा में सभा, महिला मंडल, तेयुप, कन्या मंडल की अच्छी उपस्थिति रही।
पालघर में भिक्षु चरमोत्सव पर भिक्षु धम्म जागरणा

