पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारणी सदस्य श्रीमती संगीताजी बाफना संगठन यात्रा के तहत 13 अप्रैल सोमवार को तेरापंथ भवन पधारे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनोखाजी बदामिया ने नमस्कार महामंत्र से कीया ।मंडल की बहनो के प्रेरणा गीत का संगान किया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष रंजनाजी तलेसरा ने सभी का स्वागत किया। मंत्री राजेश्री शाह ने पुरे वर्ष मे जो गीतिविधिया हुई उसका ब्यौरा प्रस्तुत किया।
संगीताजी बाफना ने संविधान के नियमो के बारे मे बताया एवं अभातेममं की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत मे जिज्ञासा समाधान का सत्र रखा गया।
अभातेममं की ऒर से संघटन यात्रा प्रमाणपत्र प्रेषित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कविताजी बदामिया एवं आभार ज्ञापन दीपिकाजी बदामिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे सभा अध्यक्ष चतुरजी तलेसरा, मंत्री दिनेशजी राठौड, अणुव्रत समिति अध्यक्ष हितेशजी सिंघवी ज्ञानशाला संयोजक राकेशजी श्रीश्रीमाल ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी । अंत मे आचार्य महाप्रज्ञजी के 17 वे महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य मे जाप किये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने मे पूरी महिला मंडल टीम का सहयोग रहा।
पालघर में अभातेममं की संगठन यात्रा

