पालघर। अणुव्रत विश्व भारती अंतर्गत आज अणुव्रत स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महा वृक्षारोपण का कार्यक्रम रविवार 1 मार्च को FIA Woods, आंबेडकर नगर, पालघर पूर्व में किया गया। महा वृक्षारोपण के तहत आज 500 पौधों का वृक्षा रोपण किया गया। FIA Group of Companies के MD श्रीमान निमेशजी पासद, सुशीलजी अग्रवाल, संदीपजी पाटिल, अमितजी राजपुरोहित कि विशेष उपस्थिति रही।
सभी का स्वागत अणुव्रत समिति अध्यक्ष हितेश सिंघवी ने किया। संगठन मंत्री संगीताजी चपलोत ने अणुव्रत गीत का संगान किया। उपाध्यक्ष प्रदीप सिंघवी ने पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
ज्ञानशाला के बच्चों ने भी वृक्षारोपण करके पर्यावरण के प्रति अपने संस्कार मजबूत किए। अणुव्रत समिति के सदस्यों के साथ तेरापंथ सभा अध्यक्ष चतुर जी तलेसरा, सभा मंत्री दिनेशजी राठौड़, सभा कोषाध्यक्ष प्रकाश जी बाफना, भगवानलाल जी सिंघवी, खूबिलालजी सिंघवी, विजय सिंघवी, तेरापंथ युवक परिषद उपाध्यक्ष जिगर सिंघवी, महिला मंडल मंत्री राजश्री शाह की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में अणुव्रत समिति द्वारा विशेष अतिथियों का स्वागत किया गया।
आभार ज्ञापन मंत्री जयेश राठौड़ ने किया। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी योगेश राठौड़।
पालघर में अणुव्रत समिति द्वारा वृक्षारोपण

