पालघर। अणुव्रत समिति, पालघर द्वारा आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर अहिंसा रैली का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। तेरापंथ भवन से प्रारंभ होकर स्थानकवासी समाज हॉल तक यह रैली निकाली गई, जिसमें समाजजन ने जयघोष करते हुए अहिंसा का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
कार्यक्रम का द्वितीय चरण
स्थानकवासी समाज हॉल में साध्वी श्री मधुबाला जी आदि ठाणा की पावन उपस्थिति में कार्यक्रम का दूसरा चरण आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंघवी ने किया। स्वागत भाषण अणुव्रत समिति अध्यक्ष हितेश सिंघवी द्वारा प्रस्तुत किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न देशभक्तों की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात समाज के अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। साध्वी श्री मधुबाला जी का प्रेरक उद्बोधन साध्वी श्री मधुबाला जी ने मंगल उद्बोधन प्रदान करते हुए अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डाला और जीवन में उसके अनुपालन के लिए प्रेरित किया।
विशेष उपस्थिति कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष चतुर तलेसरा, उद्बोधन सप्ताह प्रायोजक नरेशजी राठौड़, भगवानलाल सिंघवी, शौकिन बाफना विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही महिला मंडल अध्यक्ष रंजन तलेसरा, मंत्री राजश्री घाटावत, रश्मि चोरड़िया, रतनबाई बदामिया, भाग्यवन्ती बाफना, ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका संगम बदामिया एवं प्रशिक्षिकाएँ विजया तलेसरा, पिनल सिंघवी, रचना सिंघवी, हेमा बाफना, कन्या मंडल प्रभारी कविता बदामिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समिति का योगदानअणुव्रत समिति के सदस्य सह मंत्री सविता सिंघवी, खुशी बोराणा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र परमार, राकेश श्रीश्रीमाल, विजय सिंघवी, नैतिक सिंघवी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन साध्वी श्री जी के मंगलपाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक खुबीलाल सिंघवी व संगीता चपलोत रहे, जबकि अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह संयोजक प्रदीप सिंघवी थे। अंत में मंत्री जयेश राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
पालघर अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह- द्वितीय दिवस : अहिंसा रैली

