सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान कर सकता है NSA की नियुक्ति, भारत संग कूटनीतिक रिश्ता बहाल करने पर जोर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान कर सकता है NSA की नियुक्ति, भारत संग कूटनीतिक रिश्ता बहाल करने पर जोर

Last updated: May 20, 2019 6:56 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद:इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान सरकार भारत के साथ पर्दे के पीछे की कूटनीति की बहाली के वास्ते राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की नियुक्ति पर सक्रियता से गौर कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। पिछले साल अगस्त में पदभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री इमरान खान ने सभी लंबित मुद्दों पर शांति वार्ता की बहाली के लिए भारत से संपर्क साधने की बार-बार कोशिश की, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चलेंगे।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार (एनएसए की नियुक्ति की सुगबुगाहट से जुड़े) सूत्रों ने बताया कि एनएसए की संभावित नियुक्ति का मतलब भारत के साथ पर्दे के पीछे की कूटनीति को बहाल करना है ताकि परमाणु शक्ति संपन्न दोनों पड़ोसियों के बीच अहम मुद्दों पर कोई बात बने। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सरकार किसी सेवानिवृत अधिकारी को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर सकती है। कुछ नामों पर गौर किया जा रहा है लेकिन अब तक अंतिम फैसला नहीं किया गया है।

दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंध जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जैश ए मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद सबसे निचले पायदान पर चले गए थे। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया था। भारत में अब करीब-करीब चुनाव पूरा हो जाने के बाद पाकिस्तान सरकार इन विकल्पों पर विचार कर रही है कि भारत के साथ वार्ता कैसे बहाल की जाए।

पाकिस्तान मानता है कि भारत में चुनाव के बाद नयी सरकार खान की शांति वार्ता पेशकश पर सकारात्मक रुख दिखाएगी। जब पाकिस्तान के अधिकारी से इस कटुतापूर्ण माहौल में वार्ता की बहाली की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आशावादी है। अधिकारी ने कहा कि इस आशा के पीछे वजह यह है कि चाहे सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार बने या कांग्रेस की, नयी सरकार के चुनाव पूर्व रुख पर नहीं चलने की संभावना है।

विकल्पों में से एक विकल्प भारत के साथ पर्दे के पीछे की कूटनीति को बहाल करने के लिए एनएसए की नियुक्ति है। अतीत में दोनों देशों ने वार्ता की जमीन तैयार करने के लिए एनएसए के माध्यम से पर्दे के पीछे की इस कूटनीति का अक्सर इस्तेमाल किया। वर्ष 2015 में पाकिस्तान के एनएसए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) नसीर खान जंजुआ और उनके भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल गतिरोध दूर करने में अहम रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ट्रंप पर उनकी ही पार्टी के सांसद ने की महाभियोग चलाने की मांग
Next Article एक्जिट पोल भी एक सुर में बांले- एक बार फिर मोदी सरकार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एयरलाइन संचालन के विस्तार को समर्थन देने के लिए TajSATS फ्लाइट किचन की शुरुआत की
Business Mumbai / Maharshtra
October 6, 2026
मंत्री से मुलाकात के बाद एम्बुलेंस कर्मचारियों ने समाप्त किया धरना, बहाली का मिला आश्वासन
state
October 6, 2026
शिशोदा सभा की गुरुदर्शन यात्रा श्रद्धा एवं सेवा के साथ सम्पन्न
social
October 6, 2026
दक्षिण मुंबई समाज की गुरुदर्शनम यात्रा 
social
October 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?