नई दिल्ली: चुनावी नतीजे तो 23 मई को आएंगे लेकिन रविवार को अतिम चरण के मतदान के साथ ही आए एक्जिट पोल में एक स्वर से लगभग एक दर्जन सभी पोल ने राजग को बहुमत दे दिया। यह सच साबित होता है तो माना जाएगा कि एक ‘बार फिर मोदी सरकार’ का भाजपा का नारा जनता ने अपना लिया। हालांकि इस पोल मे अकेले भाजपा को 272 के जादुई आंकड़े तक पहुंचते नहीं दिखाया गया है। वहीं प्रधानमंत्री के खिलाफ तीखे बयान देते रहे राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस को तीन अंक का आंकड़ा पहुंचते भी किसी ने नहीं दिखाया।
वर्ष 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड और झारखंड में भाजपा को भारी सीटों के मिलने की संभावना बढ़ गई है। दिल्ली, हरियाणा और बिहार में तो भाजपा की सौ फीसद सीटें जीतन ेका भी रुझान दिखाया गया। जबकि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भाजपा के दावे के अनुसार ही आश्चर्यजनक नतीजे उसके पक्ष में दिखाए गए। इन राज्यों में क्रमश: तृणमूल कांग्रेस और बीजद से भाजपा की सीधी और मजबूत टक्कर दिखाई गई है।
उत्तर प्रदेश को लेकर अलग अलग एजेंसी के आंकड़े अलग अलग रहे। कुछ ने महागठबंधन की लहर दिखाई तो कुछ ने भाजपा की। लेकिन ऐसी एजेंसी की संख्या बड़ी रही जिसने यह माना कि महागठबंधन के कारण भाजपा को झटका तो लगा है लेकिन फिर भी वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी।
असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा ने अपनी सियासी स्थिति मजबूत करती दिख रही है। यहां से उसे पिछले चुनाव के मुताबिक ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। जबकि सीटों की संख्या के लिहाज से दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना कमोबेश अपने पुराने आंकड़े के आसपास दिखी है। कर्नाटक और हरियाणा ऐसे राज्य के रूप में उभरता दिखाया गया है जहां प्रो इनकंबैंसी का असर सीटों की बढ़ी हुई संख्या में दिख सकता है।
चुनाव में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी व उनकी प्रियंका गांधी बढेरा देशभर में सरकार के खिलाफ आक्रामक चुनाव प्रचार किया। लेकिन चुनाव नतीजों में उसका असर नहीं दिख रहा है। हाल में जिन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन रहा और वहां उनकी सरकारें बनीं, उन राज्यों के एग्जिट पोल में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब दिख रहा है। हालांकि राहुल गांधी के अमेठी के साथ केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने का असर दक्षिणी राज्यों में दिख सकता है।
एग्जिट पोल के मुताबिक केरल ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा राज्य साबित हो सकता है जहां वह दर्जन भर से ज्यादा सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को जहां सौ के आंकड़े के नीचे दिखाया गया है वहीं कांग्रेस व गठबंधन वाली पार्टियों की सीटों का आंकड़ा सवा सौ के आसपास। दक्षिणी राज्यों में आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में भाजपा को सीटें मिलती नहीं दिख रही है। वहां के क्षेत्रीय दलों में टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस और टीआरएस का प्रदर्शन अच्छा होने की संभावना है। वहीं दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने वाली आम आदमी पार्टी को बमुश्किल एक सीट मिलती दिखाई गई।
एक्जिट पोल पर नेताओं की प्रतिक्रिया
एक्जिट पोल के आंकड़ों से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन को अपना समर्थन दिया है। यह गाली देने और मिथ्या आरोप लगाने वाले विपक्ष पर जोरदार तमाचा है-जीवीएल नरसिम्हा, प्रवक्ता भाजपा।
मुझे विश्वास है कि एक्जिट पोल गलत साबित होंगे। आस्ट्रेलिया में पिछले सप्ताह हुए चुनाव में 56 एक्जिट पोल गलत साबित हुए थे। भारत में मतदाता अपना वोट किसे दिया है यह बताने से डरता है। हमें 23 मई तक इंतजार करना चाहिए-शशि थरूर, पूर्व केंद्रीय मंत्री।
23 मई को साइलेंट वोटर ही किंग साबित होंगे। एक्जिट पोल को हास्यापद बताते हुए उन्होंने कहा कि जब मतगणना होगी तो संप्रग का प्रदर्शन राजग से बेहतर होगा-संजय झा, प्रवक्ता कांग्रेस।
यह एक्जिट पोल हैं। यह रुझान मात्र हैं। हमें असली नतीजों का इंतजार करना चाहिए। अतीत में हमने एक्जिट पोल को गलत साबित होते देखा है-डी राजा, भाकपा।
एक्जिट पोल (राज्यवार)
यूपी (80) न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, महागठबंधन
रिपब्लिक-सी वोटर, 38 2 40
टाइम्स नाउ-वीएमआर 58 2 20
रिपब्लिक- जन की बात 46-57 2-4 21-32
इंडिया टुडे-एक्सिस, 65 2 13
इंडिया टीवी-सीएनएक्स, 50 2 28
एबीपी-एसी नीलसन 22 2 56
न्यूज 24-चाणक्य 65 2 13
मध्य प्रदेश (29) न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर 24 5 0
टाइम्स नाउ-वीएमआर 24 5 0
रिपब्लिक- जन की बात 21-24 5-8 0
इंडिया टुडे-एक्सिस, 26-28 1-3 0
एबीपी-एसी नीलसन 24 5 0
न्यजू 24-चाणक्य, 27 2 0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स, 24 5 0
(राजस्थान – 25)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर, 22 3 0
टाइम्स नाउ-वीएमआर, 20 5 0
इंडिया टुडे-एक्सिस, 23-25 0-2 0
एबीपी-एसी नीलसन, 19 6 0
न्यूज 24-चाणक्य, 25, 0, 0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स, 21 4 0
रिपब्लिक-जन की बात, 19-23, 3-6, 0
बिहार ( 40)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर, 33 7 0
टाइम्स नाउ-वीएमआर, 30 10 0
इंडिया टुडे-एक्सिस, 38-40 0-2 0
एबीपी-एसी नीलसन, 34 6 0
न्यजू 24-चाणक्य 32 8 0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स 32 8 0
रिपब्लिक-जन की बात 28-31 8-11 0
महाराष्ट्र ( 48) न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर 34 14 0
टाइम्स नाउ-वीएमआर 38 10 0
इंडिया टुडे-एक्सिस 38-42 6-10 0
एबीपी-एसी नीलसन 34 14 0
न्यूज 24-चाणक्य, 38, 10, 0
रिपब्लिक- जन की बात, 34-39 8-12 1
इंडिया टीवी-सीएनएक्स 34 14 0
पश्चिम बंगाल (42)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर – – –
टाइम्स नाउ-वीएमआर, 11, 2, 29
इंडिया टुडे-एक्सिस, 19-23, 0-1, 19-22
एबीपी-एसी नीलसन, 16, 2, 24
न्यूज 24-चाणक्य, 18, 1, 23
इंडिया टीवी-सीएनएक्स, 12 1 29
रिपब्लिकन- जन की बात – – –
दिल्ली (7)न्यूज चैनल/एजेंसी भाजपा कांग्रेस आप
रिपब्लिक-सी वोटर – – –
टाइम्स नाउ-वीएमआर 6 1 0
इंडिया टुडे-एक्सिस, 6-7 0-1 0
एबीपी-एसी नीलसन, 5 1 1
न्यूज 24-चाणक्य, 7 0 0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स 7 0 0
रिपब्लिकन- जन की बात – – –
हरियाणा (10)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर 9 1 0
टाइम्स नाउ-वीएमआर, 8 2 0
इंडिया टुडे-एक्सिस, 9 1 0
एबीपी-एसी नीलसन, 7 3 0
न्यूज 24-चाणक्य, 10 0 0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स, 9 1 0
रिपब्लिकन- जन की बात – – –
गुजरात (26)न्यूज चैनल/एजेंसी, भाजपा, कांग्रेस, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर 22 4 0
टाइम्स नाउ-वीएमआर, 23 3 0
इंडिया टुडे-एक्सिस, 25-26 0-1 0
एबीपी-एसी नीलसन, 24 2 0
न्यूज 24-चाणक्य, 26 0 0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स, 22 4 0
रिपब्लिकन- जन की बात – – –
हिमाचल प्रदेश (4)न्यूज चैनल/एजेंसी, भाजपा, कांग्रेस, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर – – –
टाइम्स नाउ-वीएमआर, 3 1 0
इंडिया टुडे-एक्सिस, 0-4 0 0
एबीपी-एसी नीलसन, 4 0 0
न्यूज 24-चाणक्य, 4 0 0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स – – –
रिपब्लिकन- जन की बात – – –
छत्तीसगढ़ (11)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर – – –
टाइम्स नाउ-वीएमआर, 7 4 0
इंडिया टुडे-एक्सिस, 8 3 0
एबीपी-एसी नीलसन, 6 5 0
न्यूज 24-चाणक्य, 9 2 0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स, 5 6 0
रिपब्लिकन- जन की बात – – –
पंजाब (13)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर, 2 11 0
टाइम्स नाउ-वीएमआर 3 10 0
गणतंत्र- जन की बात 4 9 0
इंडिया टुडे-एक्सिस, 4 8 0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स – – –
एबीपी-एसी नीलसन, 5 8 0
न्यूज 24-चाणक्य, 6 6 1
सीएनए-न्यूज18 2 10 1
झारखंड (14)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर, 6 8 0
टाइम्स नाउ-वीएमआर – – –
गणतंत्र- जन की बात 8-9 3-4 1
इंडिया टुडे-एक्सिस, 13 1 0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स, – – –
एबीपी-एसी नीलसन, 6 8 0
न्यूज 24-चाणक्य, 10 4 0
सीएनए-न्यूज 18 10 4 0
कर्नाटक (28)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर, 18 09 01
टाइम्स नाउ-वीएमआर 21 07 00
रिपब्लिक- जन की बात 18-20 7-10 0-01
इंडिया टुडे-एक्सिस, 23 04 01
इंडिया टीवी-सीएनएक्स, 17 11 00
एबीपी-एसी नीलसन 15 13 00
न्यूज 24-चाणक्य, 23 05 00
सीएनए- न्यूज 18-आइपीएसओएस, 21-23 5-7 0
तेलंगाना (17)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, टीआरएस, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर, 01 01 14 01
टाइम्स नाउ-वीएमआर 01 02 00 14
रिपब्लिक – जन की बात 01 0-01 14-15 01
इंडिया टुडे-एक्सिस, 02 02 13 00
इंडिया टीवी-सीएनएक्स, 00 02 14 01
एबीपी-एसी नीलसन 00 01 16 00
न्यूज 24-चाणक्य, 01 01 14 01
सीएनए- न्यूज 18-आइपीएसओएस, – – – –
तमिलनाडु (38/39)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर, 00 27 11
टाइम्स नाउ-वीएमआर 09 29 00
रिपब्लिक – जन की बात – – –
इंडिया टुडे-एक्सिस, 02 36 00
इंडिया टीवी-सीएनएक्स, – – –
एबीपी-एसी नीलसन – – –
न्यूज 24-चाणक्य – – –
सीएनए- न्यूज 18-आइपीएसओएस – – –
केरल (20)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर, 00 15 05
टाइम्स नाउ-वीएमआर 01 15 04
रिपब्लिक – जन की बात – – –
इंडिया टुडे-एक्सिस, 01 15 04
इंडिया टीवी-सीएनएक्स – – –
एबीपी-एसी नीलसन – – –
न्यूज 24-चाणक्य – – –
सीएनए- न्यूज 18-आइपीएसओएस – – –
आंध्र प्रदेश (25)न्यूज चैनल/एजेंसी, राजग, संप्रग, अन्य
रिपब्लिक-सी वोटर, 00 00 25
टाइम्स नाउ-वीएमआर 00 00 25
रिपब्लिक – जन की बात – – –
इंडिया टुडे-एक्सिस, 00 00 25
इंडिया टीवी-सीएनएक्स – – –
एबीपी-एसी नीलसन 00 00 25
न्यूज 24-चाणक्य – – –
सीएनए- न्यूज 18-आइपीएसओएस – – –
ओडिशा (21)न्यूज चैनल/एजेंसी, भाजपा, कांग्रेस, बीजद
रिपब्लिक-सी वोटर, 10 00 11
टाइम्स नाउ-वीएमआर 15 02 04
रिपब्लिक – जन की बात – – –
इंडिया टुडे-एक्सिस, 17 00 04
इंडिया टीवी-सीएनएक्स – – –
एबीपी-एसी नीलसन – – –
न्यूज 24-चाणक्य, 14 00 07
सीएनए- न्यूज 18-आइपीएसओएस – – –

