विशाखापत्तनम: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया है बल्कि दूसरों ने हम पर हमला किया है। हम किसी पर हमला नहीं करेंगे, लेकिन अगर कोई हम पर हमला करने की कोशिश करेगा तो हम उन्हें उचित जवाब देंगे, जिसे वो अपने जीवनकाल में नहीं भूलेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय सेना के पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम एम नरवाने ने कहा कि पाकिस्तान परमाणु धमकी देना जारी रखे लेकिन भारत ऐसी धमकियों से भयभीत नहीं होगा।
उपराष्ट्रपति ने कहा हमारे पड़ोसियों में से एक आतंकवादियों को लगातार सहायता, वित्त पोषण और प्रशिक्षण दे रहा है। जोकि मानवता को होने वाले नुकसान का एहसास कराए बिना और आने वाले भविष्य में वो खुद को जो नुकसान पहुंचाने जा रहे है उसे भी समझना चाहिए।
वैंकेया नायडू ने कहा कि हम किसी के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं। लेकिन हम यह नहीं चाहते हैं कि अन्य लोग भी कश्मीर के बारे में बात करके हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करें। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
जानें, जी 7 की बैठक में क्या हुआ था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में जी..7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की किसी भी संभावना को स्पष्ट तौर पर खारिज किया था।
खान ने कहा था कि वह कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा सहित सभी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे। उन्होंने कहा था,”क्या ये बड़े देश केवल अपने आर्थिक हितों को ही देखते रहेंगे? उन्हें याद रखना चाहिए कि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं।

