पैकोलिया पुलिस ने पैदल गश्त कर लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास
पैकोलिया बस्ती:- प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का आह्वान किया। कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसे सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस ने गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया। पुलिस ने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी एकत्र की। लोगों को किसी भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई। पुलिस ने नागरिकों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने के टिप्स दिए। उन्हें बताया गया कि किसी घटना या संदिग्ध गतिविधि को देखने पर पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। फिर घटना का पूरा विवरण पुलिस को दें।

