पुरुषों की फैशन की दुनिया में कुछ ही कपड़े ऐसे हैं जिनमें व्हाइट ब्लेज़र जैसी क्लासिक अपील और बहुपरियोज्यता होती है। यह एक ऐसा परिधान है जो हमेशा स्टाइलिश लगता है – स्लीक, स्टेटमेंट-मेकिंग और कैज़ुअल तथा फॉर्मल के बीच की रेखा को बड़े ही सहज अंदाज़ में पार करता है।
हालांकि व्हाइट ब्लेज़र अपने आप में एक क्लासिक है, लेकिन बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा सितारों ने इसे अपने अनोखे अंदाज़ से नया जीवन दिया है। कभी शांत और मिनिमलिस्ट स्टाइल के साथ, तो कभी फुल-ऑन एनर्जी और एक्सपेरिमेंट के साथ। आज हम बात कर रहे हैं उन पांच एक्टर्स की, जिन्होंने व्हाइट ब्लेज़र को नए ज़माने की डैपर डेफिनिशन दी है: शाहिद कपूर, वरुण धवन, मनीष पॉल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रणवीर सिंह –
शाहिद कपूर
अपने सटल लेकिन असरदार स्टाइल के लिए जाने जाने वाले शाहिद कपूर व्हाइट ब्लेज़र में एक अलग ही चार्म लेकर आते हैं। चाहे वो इसे सिंपल ब्लैक टी के साथ पहनें या एक फ्रेश व्हाइट शर्ट के साथ – शाहिद ये साबित करते हैं कि सादगी और आत्मविश्वास का कॉम्बिनेशन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। उनका अंदाज़ दिखाता है कि कैसे व्हाइट ब्लेज़र कैज़ुअल लुक को भी एलीगेंट बना सकता है।
वरुण धवन
वरुण धवन व्हाइट ब्लेज़र को यूथफुल एनर्जी और मस्तीभरे टच के साथ पहनते हैं। क्लासिक स्टाइल में कभी वाइब्रेंट पॉकेट स्क्वायर जोड़ते हैं, तो कभी स्टेटमेंट शूज़ से लुक में ताजगी लाते हैं। वरुण की खासियत है ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन के बीच बैलेंस बनाना – जो उन्हें ब्लेज़र गेम में वाकई एक स्टैंडआउट बनाता है।
मनीष पॉल
जब मनीष पॉल व्हाइट ब्लेज़र पहनते हैं, तो उनके लुक में एक सहजता और करिश्मा अपने आप आ जाता है। उनका अंदाज़ रिलैक्स्ड है लेकिन रिफाइन्ड भी। अक्सर वो इसे एक सिंपल ब्लैक टी के साथ पहनते हैं और किसी भी तरह की झंझट से दूर रहते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि लुक में क्लास नहीं है – असल में उनकी पर्सनालिटी ही लुक को पूरा करती है: एप्रोचेबल, कॉन्फिडेंट और फुल ऑफ एनर्जी। मनीष हमें दिखाते हैं कि ब्लेज़र को फॉर्मल कॉम्बिनेशन में पहनना ज़रूरी नहीं, आप इसे हाई-स्ट्रीट ग्लैमर या अवॉर्ड ईवनिंग्स के लिए भी बहुत कूल तरीके से कैरी कर सकते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के व्हाइट ब्लेज़र लुक्स में क्लासिक मस्क्युलिन वाइब्स झलकती हैं। अक्सर वो मोनोक्रोम पेयरिंग्स या सब्टल पैटर्न्स के साथ इसे पहनते हैं — और यही उनकी स्टाइल को टाइमलेस और शालीन बनाता है। सिद्धार्थ का फैशन हमें सिखाता है कि असली एलिगेंस डिटेल्स में छिपी होती है – एक परफेक्ट फिटेड ब्लेज़र और पॉलिश्ड ग्रूमिंग बहुत आगे तक जाती है।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह स्टाइल में बोल्ड स्टेटमेंट देने के लिए जाने जाते हैं – और व्हाइट ब्लेज़र को भी उन्होंने अपनी स्टाइल डायनामाइट से पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर दिया है। अनकन्वेंशनल टेक्सचर्स से लेकर यूनिक स्टाइलिंग तक, रणवीर हर बार कुछ ऐसा करते हैं जो फैशन की सीमाएं तोड़ देता है। उनकी करिश्माई पर्सनालिटी व्हाइट ब्लेज़र को सिर्फ एक कपड़ा नहीं रहने देती, बल्कि इसे आत्म-अभिव्यक्ति का एक ताकतवर माध्यम बना देती है।
व्हाइट ब्लेज़र फैशन की दुनिया का एक अमर हीरो है — लेकिन जब इसे बॉलीवुड के ये पांच सितारे पहनते हैं, तो यह सादगी और स्टाइल का परफेक्ट मेल बन जाता है। चाहे आप सिंपल लुक पसंद करें या एक्सपेरिमेंटल – इन स्टार्स से इंस्पिरेशन लेकर आप भी व्हाइट ब्लेज़र को अपने अंदाज़ में पहन सकते हैं।

