मुंबई:एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर जारी जबरदस्त बहस के बीच एक्टर अभिषेक बच्चन का एक पोस्ट काफी चर्चे में है। अपने इस पोस्ट में अभिषेक बच्चन ने अपने शुरूआती बॉलीवुड सफर किन-किन मुश्किलों का सामना किया था इस बारें में काफी डिटेल्स के साथ बताया है। अपने बॉलीवुड स्ट्रगल को लेकर अभिषेक ने एक लंबा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिषेक बच्चन ने लिखा कि साल 1998 में मैं और राकेश ओम प्रकाश मेहरा अपना करियर एक साथ शुरू करने वाले थे। उनके निर्देशन में वह काम करने वाला थे । हालांकि उन्हें लॉन्च करने वाला कोई नहीं मिला। इसके लिए उन्होंने कई बार कोशिश की। एक घटना को याद करते हुए वह आगे लिखते हैं कि उन्होंने कितने निर्माताओं और निर्देशकों के चक्कर लगाए और लोगों से फिल्म में काम करने, बॉलीवुड में एक्टिगं के लिए कई लोगों से कहा। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया । इसके बाद ओम प्रकाश मेहरा और अभिषेकन ने खुद ही कुछ करने का विचार बनाया और फिल्म ‘समझौता एक्स्प्रेस’ पर काम शुरू किया। हालांकि वो फिल्म कभी बन नहीं सकी।’
अभिषेक आगे बताते हैं कि राकेश मेरे पिता के साथ ‘अक्स’ बनाने लगे और मैं जेपी साब से मिला। जेपी साब ‘आखिरी मुगल’ बनाना चाहते थे और उन्हें नए चेहरे की तलाश थी….मैं खुशकिस्मत रहा। उन्होंने ‘आखिरी मुगल’ तो नहीं बनाई लेकिन ‘रिफ्यूजी’ बनाई। इसके दस साल बाद मैं रोकश ओमप्रकाश मेहरा के साथ ‘दिल्ली 6’ में नजर आया। इसके बाद ‘दिल्ली 6’ और मेरे पिता अमिताभ बच्चन के साथ बनाई फिल्म ‘पा’ रिलीज हुई। अभिषेक बच्चन ने आगे लिखा कि कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें काफी कुछ मिला और समय के साथ ही साथ उन्होंने बहुत कुछ सीखा।
आज अभिषेक को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल हो चुके हैं। इन 20 सालों में उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। एक्टर को पिछली बार फिल्म मनमर्जियां में देखा गया था। फिल्म में अभिषेक की एक्टिंग की सभी ने तारीफ की थी। अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो द बिग बुल में काम करने जा रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन अब फिल्मों के बाद अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे है। वह भी अब डिजिटल प्लेटफार्म पर जल्द ही नजर आने वाले है। अभिषेक की सीरीज “ब्रीद: इन द शैडोज” जल्द ही लोगों के सामने आने वाली है। यह अभिषेक का पहला वेब सीरीज है।

