मुंबई:कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल शो के नए एपिसोड्स नहीं आ रहे हैं, लेकिन ऑडियंस इन दिनों पुराने एपिसोड्स देखकर ही अपना मनोरंजन कर रहे हैं। अब हाल ही में एक यूजर ने अपनी 82 साल की दादी की फोटो शेयर कर कपिल के लिए मैसेज लिखा है।
दरअसल, सौरभ नाम के एक शख्स ने लिखा, मेरी 82 साल की दादी ने हॉस्पिटल से वापस आते ही कपिल शर्मा शो देखने की इच्छा जाहिर की। इस तरह का आशीर्वाद कोई भी शख्स पैसे से नहीं खरीद सकता। शुक्रिया सर।
सौरभ के ट्वीट का जवाब देते हुए कपिल ने लिखा, मेरी तरफ से आपकी दादी को सादर आभार। ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत और खुशियों से नवाजे।
बता दें कि फिल्म, टीवी शोज की शूटिंग कुछ शर्तों के साथ शुरू करने की इजाजत मिल गई है। जल्द ही कपिल शर्मा शो के शुरू होने की भी उम्मीद है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शो को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार शो के पहले गेस्ट सोनू सूद हो सकते हैं। खबरें यह भी आई थी कि कपिल शर्मा शो की शूटिंग 24 जून से शुरू हो सकती है।

