मुम्बई। मुम्बई ज्ञानशाला परिवार की सायन कोलीवाड़ा क्षेत्र की कर्मठ उत्साही प्रशिक्षक श्री मती रेखा राकेश जी धाकड़ ने संयम की साधना से अपनी आत्मा को उज्वल बनाने के लिए इस तपती धूप और गर्मी में मास खमण जैसी बड़ी तपस्या का लक्ष्य बनाया, इसी निमित्त आज मुम्बई ज्ञानशाला परिवार ने तपस्वी की तप अनुमोदना की।
आँचलिक संयोजिका श्रीमती सुमन चपलोत ने कहा कि यह रेखाजी ने कर्म निर्जरा कर तपस्या की यह हमारे लिए गौरव की बात है ज्ञात हो रेखाजी ने इससे पहले भी अनेक छोटी बड़ी तपस्याये की है और और अब वे तीसरे मास खमण तप की ओर अग्रसर है ज्ञानशाला परिवार ने जप व गितिकाओं के माध्यम से उंनको अनुमोदना दी व अपने निर्धारित लक्ष्य तक निर्विघ्न सफलता प्राप्त करे ऐसी मंगल कामनाएं की । सहसंयोजिका श्री मती अनिता परमार के साथ ज्ञानशाला परिवार की प्रशिक्षक बहनो ने अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाई।
मुम्बई ज्ञानशाला ने किया तप अनुमोदना

