सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बालिका संस्कार निर्माण शिविर अरुणोदय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

बालिका संस्कार निर्माण शिविर अरुणोदय

Last updated: June 2, 2019 2:09 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

कन्याएं स्वर्णिम कालखंड का शानदार उपयोग करें:  साध्वी श्री जी अणिमाश्रीजी
ठाणे। साध्वी श्री अणिमा श्री जी व मंगल प्रज्ञाजी के सानिध्य में आयोजित पंच दिवसीय कन्या संस्कार निर्माण शिविर के 3 दिन व्यस्त एवं प्रभावशाली मनोनुकूल दिनचर्या के साथ संपन्नता की ओर है । लगभग पौने दो सौ लड़कियों ने सहभागिता दर्ज करवा कर यह साबित कर दिया है वह शैक्षणिक विकास के साथ साथ संस्कार निर्माण के प्रति भी जागरूक है।
साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने अपने मार्मिक उद्बोधन में कहा माया नगरी मुंबई की यह होनहार कन्याएं आध्यात्मिक परिवेश में रहकर अध्यात्म में बन गई हैं। इनकी शालीनता अनुशासन सहजता सादगी मन को संतोष की अनुभूति करा रही है।सभी कन्याओं में एडजस्ट करने का गुण है। एक भी कन्या ने कभी कोई शिकायत नहीं की। जो एक दूसरे के विचारों को समझता है एक दूसरे को सहन करता है वह अपने जीवन में सफलता का वरण करता है। हमारी कन्याएं समय के महत्व को समझें, स्वर्णिम काल खंड का शानदार उपयोग कर हर क्षेत्र में सफलता के परचम लहराए। साध्वी श्री ने प्रथम दिन हिस्ट्री ऑफ तेरापंथ के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया दूसरे दिन एडवांटेज ऑफ संत दर्शन की मार्मिक व्याख्या कर संत दर्शन का महत्व बताया। तीसरे दिन इंपॉर्टेंस ऑफ नमस्कार महामंत्र के बारे में सटीक प्रस्तुति दी।
साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी ने प्रथम दिन हिस्ट्री ऑफ जैनिस्म की व्याख्या करते हुए कहा जैन धर्म प्राचीन धर्म है सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर हम अपने जीवन में आध्यात्मिक उन्मेष ला सकते है। वीतरागता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। दूसरे दिन एनलाइटेंड ऑफ स्पिरिचुअल लाइफ के बारे में विशेष जानकारी दी।सम्यकत्त्व रूपी रत्न को संभाल कर रखने के लिए कहा। साध्वी कर्णिका श्री जी ने “सहन करो सफल बनो” का मंत्र देते हुए सफलता के गुण बताए। साध्वी सुधा प्रभा जी ने “मैनेज योर टाइम एंड मैनेज योर लाइफ के बारे में सरस शैली में प्रस्तुति दी। श्रीमती जयश्री जी बड़ाला ने “मैजिक ऑफ फॉरगिव” के बारे में बताया श्रीमती रचना जी हिरण ने “बैलेंसिग वर्क एंड लाइफ” के शानदार टिप्स बताए।
साध्वी समत्वयशाजी ने कायोत्सर्ग करवाया। मुंबई कन्या मंडल द्वारा ” क्वालिटीज ऑफ आइडियल गर्ल ” का शानदार कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी कन्याओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कन्याओं को पुरस्कृत किया गया। रात्रिकालीन कार्यक्रम में परिचय संगोष्ठी एवं मुलुंड थाना चेंबूर ज्ञानशाला की प्रशिक्षकों द्वारा जैन हिस्टोरिकल ड्रामा का रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । चेंबूर प्रथम एवं थाना द्वितीय स्थान पर रहा। शेयर योर टैलेंट कार्यक्रम कन्याओं ने प्रस्तुत किया। रात्रि कालीन कार्यक्रम में स्पिनिंग द व्हील की मनभावन प्रस्तुति रही।
तृतीय दिन कन्याओं को walkethon के लिए के लिए संजय गांधी नेशनल पार्क येउर हिल लेकर गए ,जहां कन्याओं ने फुल एंजॉय किया एवं कन्याओं के फिजिकल स्ट्रैंथ का भी परीक्षण हुआ। डॉ शिल्पा जी अग्रवाल ने healthy लाइफ happy life के कुछ नुस्खे बताए।श्रीमान सुधांशु जी चंडालिया ने samayik is your spiritual wealth विषय को प्रस्तुत करते हुए PPT के माध्यम से सामायिक की महत्ता प्रतिपादित की। श्रीमती अनीता धारीवाल श्रीमती मीना जी कच्छारा श्रीमती प्रीति जी बोथरा श्रीमती पूनम परमार श्रीमती रमिला बडाला श्रीमती सुनीता चोपड़ा पुष्पा जी श्रीश्रीमाल अलका श्रीश्रीमाल प्रिया मुथा शोभा जी झाबक प्रतिभा जी चोपड़ा रेखा जी हिंगङ सुश्री मानसी बागरेचा श्रीमान देवीलाल जी श्रीश्रीमाल जितेंद्र जी बरलोटा कमलेश जी दुग्गङ विनोद कोठारी ललित कोठारी राजेश जी भटेवरा अमृत जी श्रीश्रीमाल जितेंद्र राठौड़ सुभाष हिंगड़ कमलेश चंडालिया आदि अनेक कार्यकर्ता भाई बहन शिविर में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।
तेरापंथी सभा मुंबई ठाणे सभा एवं भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट द्वारा सुंदर व्यवस्था के द्वारा शिविर संपादित हो रहा है। हर संस्था अपने दायित्व का जागरूकता के साथ बखूबी निर्वहन कर रही है। सुश्री निशा धोखा वह काजल गोखरू ने तथा श्रीमती मीना कच्छारा ने द्वितीय तृतीय दिन का संचालन किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुम्बई ज्ञानशाला ने किया तप अनुमोदना
Next Article लिवरपूल 14 साल बाद चैम्पियन बना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताहः भिवंडी में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
‘रामायणम्’ के मेकर्स ने जारी किया अरुण गोविल का नया पोस्टर, आइकॉनिक राम से अब बने अयोध्या के राजा दशरथ
entertainment
October 7, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताहः  कांजुरमार्ग में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
आर्थर रोड जेल में अणुव्रत की गूंज
social
October 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?