सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मनमोहन करतारपुर आने पर सहमत; अतिथि नहीं, आम आदमी की तरह आएंगे:महमूद कुरैशी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

मनमोहन करतारपुर आने पर सहमत; अतिथि नहीं, आम आदमी की तरह आएंगे:महमूद कुरैशी

Last updated: October 20, 2019 7:11 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने करतारपुर आने की सहमति दे दी है। कुरैशी ने शनिवार को कहा कि मनमोहन सिंह ने कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की जगह, आम आदमी की तरह आने की बात कही है। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह कह चुके हैं कि मैं और मनमोहन सिंह कॉरिडोर के कार्यक्रम पाकिस्तान नहीं जाएंगे।
कुरैशी ने कहा, “मैंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया था। मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि इसके बाद उन्होंने मुझे पत्र लिखा। उन्होंने कहा है कि वह करतारपुर आएंगे, लेकिन मुख्य अतिथि की तरह नहीं, बल्कि एक आम आदमी की तरह। अगर वह आम आदमी की तरह भी आते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे।” पाकिस्तान 9 नवंबर को अपनी तरफ से कॉरिडोर का उद्घाटन करेगा। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने इमरान सरकार का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया है।
कैप्टन का बयान- हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे
मनमोहन की तरफ से पाकिस्तान का आमंत्रण स्वीकार करने को लेकर पहले अटकलें लगाई जा रही थीं। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने साफ किया था कि न तो वे और न ही पूर्व प्रधानमंत्री बतौर अतिथि पाकिस्तान जाएंगे। अमरिंदर ने कहा था कि वे केवल करतारपुर जाने वाले सर्वदलीय जत्थे में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को पंजाब के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान के करतारपुर साहिब तक बन रहे कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस कॉरिडोर के तैयार होने के बाद सिख श्रद्धालु पासपोर्ट के बिना, विशेष परमिट पर गुरु नानक देव के तीर्थस्थल तक जा सकेंगे। भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में कॉरिडोर का निर्माण कर रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रियंका गांधी ने कहा- सरकार का काम अर्थव्यवस्था को संभालना है, कोई कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं
Next Article नगा विवाद:सरकार ने कहा- बंदूकों के साये में शांति वार्ता मंजूर नहीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 इवेंट्स के जरिए 3 लाख+ लड़कियों तक पहुंचाया HPV वैक्सीन अवेयरनेस प्रोग्राम!
entertainment
September 10, 2026
‘बाहुबली’ यूनिवर्स को ग्लोबल ले जाने की तैयारी, आर्का मीडिया वर्क्स ने ड्रीम थिएटर को बनाया पार्टनर
entertainment
September 10, 2026
“सिनेमा मेरे लिए एक गहरा इमोशन है और महाराष्ट्र उस इमोशन का घर है”: राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार मिलने पर रानी मुखर्जी
Mumbai / Maharshtra
September 10, 2026
सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?