टालीगंज (कोलकाता )। टालीगंज महिला मंडल का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन दिनांक 5 जूलाई, 2019 शुक्रवार को ड्यूक रेजीडेंसी, चालिया के कम्यूनिटी हाँल में संपन्न हुआ।
मंडल की बहिनों ने नवकार मंत्र और प्रेरणा गीत की नृत्यमयी प्रस्तुति से अधिवेशन का मंगलमय , जोशीला आह्वान किया।
अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंघी ने पधारे हुए अतिथिगण व सभी सदस्य बहनो का स्वागत और आभार ज्ञापन किया ।
मंत्री श्रीमती स्नेहलता पुगलिया ने पिछली साधारण सभा के मीनिट्स का वाचन किया। ओम् अर्हम् की ध्वनि से बहिनों ने अपनी स्वीकृति दी।मंत्री प्रतिवेदन का वाचन किया एवं वर्ष भर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्य समिति के प्रति काव्यमय उद्गार व्यक्त किये। कोषाध्यक्ष श्रीमती कल्पना सुराणा ने पूरे वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा दिया ।
श्रीमती सोनम बागरेचा (अ.भा.ते.म.म. कार्य समिति सदस्य) ने संविधान का वाचन किया तथा रेखा कोठारी ने महाप्रज्ञ शताब्दी वर्ष में, पूज्य गुरुदेव के उद्गारों की स्मृति करते हुए अपने विचार रखे।
श्रीमती कमला छाजेड़ ने नवगठित मंडल के द्विवर्षीय कार्य काल की सानन्द सम्पन्नता पर अध्यक्ष, मंत्री व मंडल की सभी बहिनों को बधाई दी और कहा विकास के लिए अति आवश्यक है टीम वर्क।
श्रीमती शीला संचेती ने बहुत सुन्दर कविता से अपने भाव व्यक्त किये। तेरापंथ दर्शन और तत्व ज्ञान में अध्ययनरत बहनों का सम्मान करके उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
चुनाव अधिकारी श्रीमती शोभा जी दुगड़ ने सर्व सम्मति से श्रीमती अनिता सिंघी के अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनयन की घोषणा की।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती मीना दुगड़ एवं मीनाक्षी छाजेड़ ने किया। श्रीमती स्नेहलता पुगलिया ने सभी के प्रति धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।
महिला मंडल टालीगंज कोलकाता की पुनः अध्यक्ष बनीं अनिता सिंघी

