सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत की टूर्नामेंट में सातवीं जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत की टूर्नामेंट में सातवीं जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

Last updated: July 7, 2019 8:31 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लीड्स:वर्ल्ड कप में शनिवार को 44वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने सातवीं जीत दर्ज की। उसे सिर्फ एक मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने श्रीलंका को वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार दूसरी बार हराया। उसने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी लंकाई टीम को शिकस्त दी थी। श्रीलंका ने लीड्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 264 रन बनाए। भारतीय टीम 43.3 ओवर में 3 विकेट पर 265 रन बना लिए।

टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने 103 रन बनाए। उन्होंने 94 गेंद की पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए। लोकेश राहुल ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाते हुए 111 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। रोहित का यह इस वर्ल्ड कप में 5वां शतक है। उन्होंने एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाने वाले श्रीलंका के कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। संगकारा ने 2015 में 4 शतक लगाए थे।

रोहित ने राहुल के साथ 189 रन की साझेदारी की

रोहित ने पहले विकेट के लिए राहुल के साथ 189 रन की साझेदारी की। उन्होंने छठी बार 50+ रन का स्कोर भी किया। रोहित इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ा। शाकिब ने 8 पारियों में 606 रन बनाए थे।

बुमराह वनडे में 100 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय

खिलाड़ी मैच
मोहम्मद शमी 56
जसप्रीत बुमराह 57
इरफान पठान 59
जहीर खान 65
अजीत अगरकर 67
जवागल श्रीनाथ 68

नहीं चला श्रीलंका का टॉप ऑर्डर

इससे पहले श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके चार विकेट जल्द गिर गए। सलामी बल्लेबाज कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (10) और कुसल परेरा (18) आज कुछ खास नहीं कर पाए और जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अपने विकेट गंवा बैठे। वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रहे रवींद्र जडेजा ने कुसल मेंडिस को अपने पहले ही ओवर में पवेलियन लौटाया। इसके बाद अविष्का फर्नांडो भी पंड्या की गेंद पर आउट हो गए। एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरु थिरिमाने क्रीज पर हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर ज्योतित हो उठा विजयनगर 
Next Article महिला मंडल टालीगंज कोलकाता की पुनः अध्यक्ष बनीं अनिता सिंघी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
social
September 11, 2026
चंचलता से स्थिरता में आना सामायिक है साध्वी विद्यावती जी
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?