दालखोला। अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा निर्देशित तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आज दिनांक 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अत्यंत उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 7.30बजे मीठापुर ब्रीज के पास स्व, श्री कमल जी बच्छावत के गोले से लोगबुक भरने का कार्य शुरू किया गया। समाज के विशिष्ट सदस्य श्री मुलचंद जी बच्छावत ने मंडल की अध्यक्ष मंत्री के साथ दोपहिया वाहन व पैदल चलने वाली बहनों को हरी झंडी दिखाकर रेली की रवानगी की। यह रैली हाई स्कूल, मल्लिकपुर , बाजार ,बस स्टैंड से मस्करा पट्टी , स्टेशन रोड से गुजरते हुए तेरापंथ भवन पहुंची।
भवन में कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई।मंच पर मुख्य अतिथि एक्स चैयरमेन श्री सुभाष जी गोस्वामी,सभा अध्यक्ष श्री सुजानमल जी सेठिया, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती संजु बैद, युवक परिषद के अध्यक्ष श्री नरेश जी बोथरा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री नगराजजी गधैया, वार्ड नंबर 6 और 9 की कांसिलर श्रीमती रेणु भुवानिया व श्रीमती रीना शाह व गर्ल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुदर्शना मंडल विराजित थे। मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संजु बैद ने सभी अतिथियों व बहनों का स्वागत किया व अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक नारी में असीम शक्ति है और इसका उपयोग भी समय के अनुसार करती है।
प्ररेणा सम्मान श्रीमती चंदा देवी गधैया का किया गया। सभा अध्यक्ष श्री सुजानमल जी सेठिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की नारी पढ़ी लिखी है ,, आज कोई भी ऐसी जगह नहीं है जहां महिला ने पहुंची हो। पढाई में भी पुरुषों से आगे है। लेकिन हमारा दुर्भाग्य यही है कि हम आज भी इन्हें पूरी सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। नारी अब अबला नहीं है सब कार्य करने में समर्थ है। आज दोपहिया वाहन चलाना भी हमारे लिए गौरव की बात है । इससे आने वाले समय में पैसे व समय की बरबादी नहीं होगी।
युवक परिषद अध्यक्ष श्री नरेश जी बोथरा ने इस रेली के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला दिवस पर महिला शक्ति को आगे बढ़ने का नया अवसर देना यह एक सराहनीय कदम है। अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद जी बच्छावत ने संपूर्ण महिला समाज को शुभकामनाएं दी। पतंजलि योगपीठ की सदस्य श्री वीणा चंनाणी ने स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। श्याम महिला मंडल का विशिष्ट सहयोग रहा। बहनों ने बड़े उत्साह के साथ हमारे कार्यक्रम में भाग लिया।
गर्ल स्कूल की अध्यापिकाओं, प्र शासन का सहयोग मिला। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज नारी बहुत आगे बढ़ गई है और समय-समय पर इन्हें सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है। शिल्पा बच्छावत व निहारिका गधैया ने नारी जाति पर आधारित कविता सुनाई। अतिथियों को सम्मनित किया गया।मंच का सफल संचालन महिला मंडल की मंत्री श्री मति चंदना सेठिया ने अत्यंत कुशलता पूर्वक किया। कार्यक्रम की समाप्ति संघ गान के साथ हुई। कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भवन में रखी गई। कार्यक्रम में अभातेयुप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमित जी सेठिया भी उपस्थित थे।
महिला मंडल दालखोला ने हर्षोल्लास से मनाया महिला दिवस

