उरण। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन मे मुम्बई महिला मंडल के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल उरण ने women’s आन wheels रैली का आयोजन समणी निर्देशिका निर्मल प्रज्ञा जी एवं समणी मनस्वी प्रज्ञा जी के मंगल पाठ एवं विशेष अतिथि डॉ संजीवनी मोरे के द्वारा हरि झण्डी दिखा कर रैली की शुरुआत की गई।रैली तेरापंथ भवन से नारो के साथ पेंसन पार्क होते हुए चार फाटा व जरिमरी मन्दिर से मार्केट होते हुए सभा भवन में पहुँची।
सभा भवन में कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की सयोजिका प्रमिला डांगी ने सभी का स्वागत किया। विशेष अतिथि डॉ संजीवनी मोरे ने महिला दिवस के बारे मे विस्तार से बताया,पुष्पा जी डांगी, रीना डांगी, प्रिया मेहता ने अपने विचार रखे।तेरापंथ सभा व तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से रेली का कार्यक्रम सफल हुआ।
जैन विद्या केंद्र व्यवस्थापक भेरूलाल जी धाकड़ सभा उपाध्यक्ष सुभाष जी मेहता का विशेष सहयोग रहा।सभी का आभार ज्ञापन प्रमिला डांगी ने किया।यह जानकारी भेरूलाल धाकड़ ने दी।
उरण महिला मंडल ने किया women’s आन wheels रैली का आयोजन

