औरंगाबाद। जागतिक महिला दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से वूमंस ऑन व्हील्स इस प्रोजेक्ट पर महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ाने के लिए टू व्हीलर्स की रैली का आयोजन आज औरंगाबाद तेरापंथ महिला मंडल के अंतर्गत हुआ। रैली कन्या सुरक्षा सर्कल से लेकर सिटी चौक पुलिस स्टेशन तक आयोजित की गई। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की महिलाएं तथा कन्या मंडल की बेटियों ने अपना दायित्व निभाते हुए सुंदर रुप से सहयोग दिया।
सभी बहनों ने तथा कन्याओं ने जागरूकता दिखाकर ट्रैफिक नियमों का पालन कर लाइसेंस तथा हेलमेट पहनकर स्वयं की जिम्मेदारियों का वहन किया। महिला मंडल की अध्यक्षा सौ सुनीता जी राजेंद्र जी सेठिया ने कहा गृह कार्य से लेकर आसमान तक हर क्षेत्र में नारी का कार्य सराहनीय है हमें आज गर्व महसूस होता है। सिटी चौक पुलिस स्टेशन की अधिकारी सौ सुषमा जी चांदेकर तथा पुलिस इंस्पेक्टर श्रीमान वैजनाथ एकनाथ फालके तथा रमेश लक्ष्मण पाडसवान इन्होंने तेरापंथ महिला मंडल को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के कार्य की सराहना की। महिला मंडल की ओर से अधिकारियों का साहित्य देकर स्वागत किया गया।
महिला दिवस के अवसर पर सभा के अध्यक्ष श्रीमान सुनील जी राका ने ध्वजारोहण किया। तथा अध्यक्ष व सभा के मंत्री संजय जी सेठिया ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। सक्रियता से कार्य करने वाली सौ हर्षा रुपेश जी आबड को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया।
महिला मंडल की सह मंत्री सौ संगीता कुशल जी सुराणा ने लिम्का बुक रिकॉर्ड के लिए लाइसेंस धारक महिलाओं तथा कन्याओं का रिकॉर्ड का कार्य सुचारू रूप से किया।तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष मयूर जी अच्छा तथा मंत्री वीरेंद्र जी मरलेचा ने अपने अथक सहयोग से रैली के आयोजन को सफल बनाया।
महिला दिवसः औरंगाबाद महिला मंडल ने किया टू व्हीलर्स की रैली का आयोजन

