By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महिला क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का क्लीन स्वीप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

महिला क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का क्लीन स्वीप

Last updated: October 14, 2019 6:05 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

वड़ोदरा:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर वडोदरा के रिलायंस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 6 रनों से मात दी। भारत ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को मात देककर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है। एकता बिष्ट को ‘वुमन ऑफ द मैच’ चुना गया जबकि मेरिजाने काप को ‘वुमन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला।
भारत ने इससे पहले बुधवार को पहले वनडे में 8 विकेट से जीत हासिल की थी जबकि शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने मेहमान टीम को पांच विकेट से हराया था। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 146 रन बनाए और मेहमान टीम को 140 रनों पर ढेर कर दिया।
भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने सबसे अधिक 38 रन बनाए जबकि शिखा पांडेय ने 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा पूनम राउत (15), कप्तान मिताली राज (11) और मानसी जोशी (12) ही दहाई तक पहुंच सकीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मेरिजाने काप ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि शबनिम इस्माइल और अयाबोंगा खाका को दो-दो सफलता मिली।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही तथा दूसरे ओवर तक उसकी दोनों सलामी बल्लेबाज प्रिया पूनिया (शून्य) और रोड्रिग्स (तीन) पवेलियन में विराजमान थी। पूनम राउत (15) और कप्तान मिताली राज (11) भी पर्याप्त समय क्रीज पर बिताने के बावजूद लंबी पारी नहीं खेल पाई। भारत का स्कोर 30वें ओवर में छह विकेट पर 71 रन था लेकिन हरमनप्रीत (38) और शिखा पांडे (40 गेंदों पर 35) के प्रयासों से टीम 150 रन के करीब पहुंच पाई। हरमनप्रीत ने अपनी 76 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये जबकि शिखा की पारी में छह चौके शामिल हैं।
जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम 48 ओवरों का सामना करते हुए 140 रनों पर ढेर हो गई। इसमें एकता बिष्ट का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 32 रन देकर तीन विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 24 रन देकर दो और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 22 रन देकर दो सफलता हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लाउरा वोल्वार्ट ने 23, कप्तान सुन लुस ने 24 और काप ने 29 रन बनाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम मोदी बोले- विकास के पथ पर चलना शुरू कर चुका है जम्मू-कश्मीर
Next Article अभिजीत से पहले 9 भारतीयों को मिला है नोबेल पुरस्कार, जानें- कौन हैं वो

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

छात्र पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे हैं और मोदी उन्हें ‘माफ’ करने की बात करते हैं : राहुल
national
August 5, 2026
यश राज फिल्म्स ने भारत की अगली पीढ़ी की स्वतंत्र संगीत प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए ‘राह रिकॉर्ड्स’ लॉन्च किया
entertainment
August 5, 2026
समान खान की फीस को लेकर फैली खबरों पर मेकर्स का आया बड़ा बयान, मुंबई में जाने कब से शुरू होगी SVC63 की शूटिंग
entertainment
August 5, 2026
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की जोड़ी बनी डीसी का सबसे बड़ा सरप्राइज़, जिसे देखने का इंतज़ार रहेगा!
entertainment
August 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?