भिक्षु महाश्रमण फाउन्डेशन, महावीर इन्टरनेशनल एवं तेरापंथ समाज वाशी के संयुक्त तत्त्वाधान में आज फाउन्डेशन भवन के तल मंजिल में विशाल चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरुकता एवं सामुदायिक सेवा के उद्देश्य से लगा यह शिविर बहुत सफल रहा।
इस शिविर में 200 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श लिया। यहां आने वाले लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की समय-समय पर ऐसे शिविर के आयोजन करना चाहिए । शिविर सयोजक डा. बलवन्त चौरड़िया, ने बताया की कैम्प में इमरजेंसी में हार्ट अटैक से बचने की किट सभी को दिया गया ,डा. सन्दीप मेहता, डा. पंकज, डा. अमोल ,डा. हीना शेख, अपोलो एवं एम पी सी टी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी।
टीपीएफ नवी मुंबई प्रेसिडेंट दिलकुश मेहता ने बताया की प्रामर्श का बी आयोजन सफलता पूर्वक हुआ,
भिक्षु महाश्रमण फाउण्डेशन के अध्यक्ष कमलेश जी बोहरा ने कहा-सभी पदाधिकारी एवं ट्रस्टीगण, सकल तेरापंथ समाज वाशी की इस शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका रही है। समय समय पर यह ट्रस्ट इसी प्रकार से जागरूकता का कार्य करता रहेगा। आने वाले सभी महानुभाओं का महामंत्री गौतम कोठारी ने स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया|
मेगा मेडिकल & ब्लड कैम्प काआयोजन

