वाशी। पर्युषण महापर्व के सातवा दिन ध्यान दिवस के रूप में – कार्यक्रम तेरापंथ समाज वाशी द्वारा भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी नवी मुंबई में आयोजित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया, मंगलाचरण तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म वाशी नवी मुंबई द्वारा किया गया। सामायिक परिवार वाशी द्वारा गीतिका की प्रस्तुति रही। युग प्रधान महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी के आध्यात्मिक निर्देशन में मुमुक्षु श्रेणी से पर्युषण महापर्व के महान अवसर पर धर्म आराधना कराने के लिए पधारे हुए मुमुक्षु प्रेक्षाजी ने प्रेक्षाध्यान करवाया मुमुक्षु भावनाजी मंगल उद्बोधन सम्वत्सरी के दिन ज़्यादा से ज़्यादा पौषध करने के लिए श्रावक-श्रावकों का उत्साह बढ़ाया| आगम में बताए गए ध्यान के प्रकारोंकी चर्चा करते हुए बताया कि व्यक्ति को आर्त्त ध्यान व रौद्र ध्यान से बचना चाहिए तथा धर्म ध्यान व शुक्ल ध्यान में रमना चाहिए|
मुमुक्षु अर्चनाजी गीतिका का संघान किया एवं ध्यान से तत्व विज्ञान,वैराग्य,निर्ग्रंथता, अनासक्ति, समचित्तता, परिषह पर विजय प्राप्त होती है| मुमुक्षु शेफालीजी ने मधुर गीत ‘हंस उड़ा तो अकेला उड़ा ‘ के माध्यम से एकत्व भावना और अन्यत्व भावना का प्रयोग करने की प्रेरणा दी और राजर्षि प्रसन्नचंद्र की कहानी सुनाई।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा वाशी अध्यक्ष पंकजजी चंडालिया ने स्वागत किया एवं सूचनाएँ दी। तेरापंथी महासभा से मुंबई आंचलिक प्रभारी तेरापंथ सभा मुंबई मंत्री श्रीमान दिनेशजी सूतरिया अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद सहमंत्री भूपेशजी कोठारी तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म नेशनल जनरल सेक्रेटरी श्रीमान मनीषजी कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा कार्यकारिणी सदस्य तनसुखजी चोरड़िया तेरापंथ सभा मुंबई वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलालजी बाफना कमलेशजी बोहरा अमृतलालजी खाडेढ़ वाशी समाज के वरिष्ठ लादूलालजी श्री श्रीमाल संपतलालजी बागरेचा अनिलजी सिंघवी सुशीलजी मेडतवाल चेतनजी कोठारी फाउंडेशन महामंत्री गौतमजी कोठारी अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद कार्यकारिणी सदस्य अमितजी राका अर्जुनजी सोनी तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म मुंबई जॉन प्रेसिडेंट कमलजी मेहता मुंबई जोन सेक्रेट्री राहुलजी डागी वाशी नवी मुंबई अध्यक्ष दिलखुशजी मेहता मंत्री विकासजी मेहता कोषाध्यक्ष महेशजी मेहता सभा षाध्यक्ष राजूजी कावड़िया तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष ललितजी चंडालिया मंत्री हरीशजी गादीयां नीवर्तमान अध्यक्ष अरविंदजी खाडेढ़ की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम मै अमितजी आचलिया शंकरजी कोठारी सुशीलजी कोठारी स्नेहाजी मेहता पूजाजी मेहता सभी का सहयोग मिल रहा है| कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ युवक परिषद वाशी संयोजक इसको रंजीतजी खाँटेड ने किया| यह जानकारी तेरापंथ सभा मीडिया प्रभारी राकेश राठौड़ ने दी।
वाशी मे पर्युषण महापर्व पर सातवा दिन ध्यान दिवस मनाया

