By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मालेगांव बलात्कार व हत्या प्रकरण के आरोपी को फांसी दी जाए, भाजपा महायुती सरकार में महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे: हर्षवर्धन सपकाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

मालेगांव बलात्कार व हत्या प्रकरण के आरोपी को फांसी दी जाए, भाजपा महायुती सरकार में महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे: हर्षवर्धन सपकाल

Last updated: November 22, 2025 2:52 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था की इज्जत का जनाज़ा निकल गया है, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सिर्फ चुनाव और आंतरिक कलह में व्यस्त।
  • राज्य को सशक्त, कार्यक्षम गृहमंत्री की जरूरत, देवेंद्र फडणवीस नाकाबिल, निष्क्रिय और सबसे अकार्यक्षम गृहमंत्री।

मुंबई। मालेगांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या करने की घटना अत्यंत गंभीर और बेहद निंदनीय है। इस घटना ने साबित कर दिया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।
राज्य में अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रहा है और महिला अत्याचारों की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। मालेगांव मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराते हुए आरोपी को फांसी की सजा दी जाए, ऐसी मांग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की है। इस संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। कोयता गैंग, ड्रग्स माफिया, रेत माफिया, आका और ‘खोक्या’ का खुलेआम नंगानाच जारी है। सत्ताधारी दल के आशीर्वाद से अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पिछले कुछ महीनों की घटनाएँ दर्शाती हैं कि सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी और माफिया राज बेकाबू हुआ है। अपराधियों, माफिया और भ्रष्ट तत्वों को सत्ताधारी दल में शामिल कर उन्हें ‘पवित्र’ किया जा रहा है। जब सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देने लगे तो उनका मनोबल बढ़ना स्वाभाविक है-लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। पुलिस सिर्फ विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई करने, विपक्ष को धमकाने और उनके फोन टैप करने के लिए ही लगाई गई है। फलटण में डॉ. संपदा मुंडे को राजनीतिक और पुलिसिया उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करनी पड़ी। इस मामले में सत्ताधारी भाजपा के पूर्व सांसद रंजीतसिंह निंबालकर का नाम है, लेकिन मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री बिना किसी जांच के उन्हें क्लीन चिट दे देते हैं। आज तक डॉ. संपदा मुंडे को न्याय नहीं मिला है, जबकि आरोपी सरकार के संरक्षण में बेखौफ घूम रहा है। मालेगांव की घटना से जनता में अपार आक्रोश है। आरोपी को अदालत में पेश किए जाने पर जनता का यह विस्फोटक रोष सभी ने देखा है। सरकार अब भी नहीं जागी तो जनता का गुस्सा आपकी कुर्सियाँ उखाड़ फेंकेगा, ऐसी चेतावनी हर्षवर्धन सपकाल ने दी है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार प्रचार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आज छत्रपति संभाजीनगर ज़िले के फुलंब्री और पैठण में स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया तथा भोकरदन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सांसद डॉ. कल्याण काळे, पूर्व सांसद तुकाराम रेंगे पाटिल, सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष विलास औताडे, संभाजीनगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष किरण पाटिल डोणगावकर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राख, कल्याण दले, प्रदेश सचिव कमाल फारूकी आदि उपस्थित थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शादी का दबाव पड़ा भारी! प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका का 2 साल के बच्चे के सामने गला रेता, पुलिस ने किया हत्याकांड का पर्दाफाश
Next Article आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में क्लासिक कव्वाली ‘ना तो कारवां की तलाश है’ की वापसी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?