By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लव लॉटरी का टीज़र आउट: शादी, एलिमनी और पुरुष अधिकारों पर गंभीर सवाल करती है फ़िल्म
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

लव लॉटरी का टीज़र आउट: शादी, एलिमनी और पुरुष अधिकारों पर गंभीर सवाल करती है फ़िल्म

Last updated: August 19, 2026 5:26 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई। बहुप्रतीक्षित क्राइम-सस्पेंस सोशल ड्रामा ‘लव लॉटरी’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है। अक्षय ओबेराय, हेली दारूवाला स्टाररर फ़िल्म लव लॉटरी के टीज़र में रिश्तों, शादी, कानूनी लड़ाइयों, एलिमनी और महिलाओं के पक्ष में बनाए गए कानूनों के कथित दुरुपयोग जैसे संवेदनशील मुद्दों की झलक है। साथ ही, फिल्म पुरुष अधिकारों और उन परिस्थितियों पर भी ध्यान खींचती है, जिनके बारे में अक्सर खुलकर बात नहीं की जाती।
टीज़र की शुरुआत से ही फिल्म प्यार, शादी और भरोसे से जुड़े ऐसे पहलुओं की झलक देती है, जहां भावनाएं धीरे-धीरे कानूनी और आर्थिक विवादों में उलझती नजर आती हैं। फिल्म का शीर्षक ‘लव लॉटरी’ भी इसी ओर इशारा करता है कि कुछ रिश्ते प्यार और विश्वास की खूबसूरत शुरुआत के बजाय ऐसी परिस्थितियों में बदल जाते हैं, जहां जिंदगी किसी ‘लॉटरी’ से कम नहीं लगती। 38 सेकंड के इस टीज़र में अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला और फिल्म के अन्य कलाकार दमदार और भावनात्मक परिस्थितियों में नजर आते हैं। अक्षय ओबेरॉय का किरदार कई सवालों और उलझनों के बीच फंसा दिखाई देता है, वहीं दूसरे किरदारों की रहस्यमयी एंट्री कहानी में सस्पेंस को और गहरा करती है।
टीज़र की सबसे खास बात उसका क्लाइमैक्स है, जहां कोर्टरूम में बजता हथौड़ा, अचानक सुनाई देती गोली की आवाज और कई अनसुलझे सवाल दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा देते हैं। आखिरी पलों में पुरुष अधिकारों का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आता है और यह सवाल छोड़ जाता है कि आखिर अदालत तक पहुंची इस कहानी के पीछे की असली सच्चाई क्या है?
अभिनेता अक्षय ओबेरॉय कहते हैं, “यह फिल्म उन मुद्दों पर बात करती है, जिनके बारे में हमारे समाज में अधिकतर पुरुष खुलकर बात करने में हिचकिचाते हैं या शर्म महसूस करते हैं। कुछ कानूनों के कथित दुरुपयोग की वजह से समाज के एक वर्ग ने लंबे समय तक दर्द झेला है। हमारी कोशिश है कि ऐसे लोगों की आवाज सामने आए। और यह भी समझना जरूरी है कि ऐसी परिस्थितियों का असर सिर्फ पुरुष पर ही नहीं पड़ता, बल्कि उसकी मां, बहन या उसके करीब रहने वाली कोई भी महिला इससे प्रभावित हो सकती है।”
निर्देशक अरविंद पांडे कहते हैं, “‘लव लॉटरी’ एक संवेदनशील और अपेक्षाकृत कम चर्चा में आने वाले विषय को क्राइम, सस्पेंस और इमोशन के जरिए दर्शकों के सामने रखने की कोशिश है। फिल्म का उद्देश्य किसी एक विशेष जेंडर को निशाना बनाना या दोषी ठहराना नहीं है। हम सिर्फ यह सवाल उठाना चाहते हैं कि जब कानून, रिश्ते और निजी विवाद आपस में उलझ जाते हैं, तब हालात किस दिशा में जाने लगते हैं।”
निर्माता कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ कहते हैं, “हमने इस कहानी को मनोरंजक और दिलचस्प अंदाज में पेश करने की कोशिश की है, लेकिन साथ ही दर्शकों के सामने कुछ ऐसे सवाल भी रखे हैं, जिन पर फिल्म देखने के बाद वे खुद सोच सकें।”
लेखक अंकुर खत्री कहते हैं, “‘लव लॉटरी’ का विषय बेहद संवेदनशील है और हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी इसे संतुलित और परिपक्व तरीके से प्रस्तुत करना था। फिल्म यह दिखाने की कोशिश करती है कि प्यार, भरोसा और शादी जैसे रिश्ते कभी-कभी ऐसे मोड़ पर पहुंच जाते हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती।” सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ द्वारा निर्मित ‘लव लॉटरी’ का निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी और पटकथा अंकुर खत्री ने लिखी है।
फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला मुख्य भूमिका में है, साथ ही कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अग्यारी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोधी और अर्शदीप संधू सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफर नवीन वी. मिश्रा है। संगीत वरुण मिश्रा और अरविंद पांडे का है, जबकि फिल्म का संपादन प्रकाश झा ने किया है।
रिश्तों की जटिलता, कानूनी विवाद, भावनात्मक टकराव और पुरुष अधिकारों से जुड़े सवालों को सस्पेंस के साथ सामने रखने वाला ‘लव लॉटरी’ का टीज़र कहानी की सिर्फ एक झलक दिखाता है। असली कहानी क्या है, कौन सही है और कौन गलत—इन सवालों के जवाब फिल्म के बड़े पर्दे पर ही सामने आएंगे। फ़िल्म 18 सितंबर को सिनेमागृहों में रिलीज़ होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article साधना सरगम की आवाज में कृष्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’ रिलीज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साधना सरगम की आवाज में कृष्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’ रिलीज
entertainment
August 19, 2026
बोइसर महिला मंडल ने किया “उपनिषद-2” का आयोजन
social
August 19, 2026
ए.आर. रहमान, सोनू निगम और हीर के साथ एक्सपीरियंस करें ‘तबस्सुम’, ‘बंटवारा 1947’ के मेकर्स ने शेयर किया एक्सटेंडेड वर्जन
entertainment
August 19, 2026
MBDD ‘रक्तदान कर्तव्यम्’ बैनर अनावरण समारोह
social
August 19, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?