मुंबई: स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद दोपहर 1.30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया।
सूत्रों के मुताबिक, लता मंगेशकर का अस्पताल के सीनियर मेडिकल एडवाइजर डॉ. फारूक ई उदवाडिया की निगरानी में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने करीब 1 हजार गानों को अपनी आवाज़ दी है और उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।
लता मंगेशकर की तबीयत खराब, ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुईं भर्ती

