सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ललित मोदी परिवार की लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, कहा- दिल्ली हाई कोर्ट जाएं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

ललित मोदी परिवार की लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, कहा- दिल्ली हाई कोर्ट जाएं

Last updated: March 10, 2020 8:16 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के बहुचर्चित चेयरमैन रहे ललित मोदी  और उनके परिवार के बीच केके मोदी ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने ललित मोदी से दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करने को कहा, जिसने मध्यस्थता की कार्यवाही पर रोक लगाई है।

शीर्ष अदालत में ललित मोदी की तरफ से हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस सूर्यकांत की अवकाश पीठ ने याचिका पर सुनवाई से इन्कार करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करने को कहा, जहां मामला लंबित है और 27 मार्च को सुनवाई होनी है। पीठ ने कहा कि ललित मोदी मामले के जल्द निपटान के लिए हाई कोर्ट से अपील कर सकते हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट की खंडपीठ ने हाल ही में ललित मोदी की मां बीना मोदी की याचिका पर सिंगापुर में चल रही मध्यस्थता की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। इससे पहले, एकल पीठ ने इस पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया था, जिसके खिलाफ बीना मोदी ने खंडपीठ में अपील की थी।

ललित मोदी, बीना मोदी और उनके दो बच्चों चारू भाटिया और समीर मोदी के बीच सिंगापुर में मध्यस्थता की कार्यवाही चल रही है। दिल्ली हाई कोर्ट में बीना, चारू और समीर मोदी ने यह दलील दी थी कि परिवार के सदस्यों के बीच एक ट्रस्ट डीड बना है और भारतीय कानून के मुताबिक केके मोदी के पारिवारिक ट्रस्ट के विवाद को देश के बाहर मध्यस्थता के जरिए नहीं सुलझाया जा सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुक्केबाजी क्वॉलिफायर: मैरीकॉम ने हासिल किया ओलंपिक कोटा
Next Article दिग्विजय बोले- सिंधिया स्वाइन फ्लू से पीड़ित, इसलिए नहीं हुआ संपर्क

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?