सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 97 हजार मौतें;अमेरिका में 24 घंटे में 1951 लोगों की जान गई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 97 हजार मौतें;अमेरिका में 24 घंटे में 1951 लोगों की जान गई

Last updated: April 25, 2020 9:08 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 28 लाख 29 हजार 883 संक्रमित हैं। एक लाख 97 हजार 243 की मौत हो चुकी है। वहीं सात लाख 98 हजार 605 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। अमेरिका में 24 घंटे में 1951 लोगों की मौत हुई है और 38 हजार 764 केस मिले हैं। यहां अब तक 52 हजार 185 की जान जा चुकी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 9 लाख 25 हजार 038 51 हजार 185 1 लाख 10 हजार 432
स्पेन 2 लाख 19 हजार 764 22 हजार 524 92 हजार 355
इटली 1 लाख 92 हजार 994 25 हजार 969 60 हजार 498
फ्रांस 1 लाख 59 हजार 828 22 हजार 245 43 हजार 493
जर्मनी 1 लाख 54 हजार 999 5 हजार 760 1 लाख 6 हजार 800
ब्रिटेन 1 लाख 43 हजार 464 19 हजार 506 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1 लाख 4 हजार 912 2 हजार 600 21 हजार 737
ईरान 88 हजार 194 5 हजार 574 66 हजार 599
चीन 82 हजार 816 4 हजार 632 77 हजार 346
रूस 68 हजार 622 615 5 हजार 568

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सबसे कम मौतें

अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को 422 लोगों की जान गई है। 31 मार्च के बाद पहली बार राज्य में मौतों का आंकड़ा इतना कम रहा। गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मामले अभी भी अकल्पनिय स्तर पर हैं। हालांकि, संक्रमण कुछ कम हुआ है। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या कम हो रही है। यहां अब तक 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग में ढील देने पर मामले और बढ़ सकते हैं।

हम कई देशों को वेंटिलेटर भेज रहे: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उनकी सरकार देश को फिर से खोलने के लिए काम कर रही है। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन देशों को वेंटिलेटर की जरूरत है, उन्हें अमेरिका भेज रहा है। हमारे पास अपनी जबरदस्त क्षमता है। फेडरल गवर्नमेंट के पास 10 हजार वेंटिलेटर हैं। हम मैक्सिको, इंडोनेशिया, फ्रांस, होंडुरास की मदद कर रहे हैं। साथ ही इटली और स्पेन में भी भेज रहे हैं। उधर, अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने संक्रमितों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन देने को लेकर चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि इस दवा से मरीज के हृदय पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

यूएस नेवी डिस्ट्रॉयर पर तैनात 18 नौसैनिक संक्रमित

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि साउथ अमेरिका के पास काउंटर नार्कोटिक्स मिशन को अंजाम देने वाले इस डिस्ट्रॉयर यूएसएस नेवी शिप पर 18 सैनिक संक्रमित हैं। पेंटागन के प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने शुक्रवार को कहा कि शिप को पोर्ट पर वापस करने की तैयारी की जा रही है। विमान वाहक यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट के बाद डिस्ट्रॉयर कोरोना के प्रकोप के कारण पोर्ट पर लौटने वाला दूसरा यूएस नेवी शिप है। स्थानीय मीडिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया कि 26 वॉरशिप के चालक दल कोरोनावायरस से प्रभावित हुए हैं।

ट्रम्प ने 484 अरब डॉलर राहत बिल पर हस्ताक्षर किए
ट्रम्प ने छोटे व्यवसाय, अस्पतालों और कोरोना की जांच की संख्या बढ़ाने के लिए 484 अरब डॉलर के राहत बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में शुक्रवार को कहा, “छोटे व्यवसायों और श्रमिकों के लिए यह बड़ी सौगात है।” यह पैकेज लघु व्यवसाय ऋण को बढ़ावा देने के लिए ‘पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम’ के तहत लगभग 310 अरब डॉलर की मदद करेगा। छोटे व्यापार आपदा सहायता ऋण और अनुदान के लिए 60 अरब डॉलर इसके साथ ही अस्पतालों के लिए 75 अरब डॉलर और कोरोना की जांच के लिये 25 अरब डॉलर दिए जाएंगे। अमेरिका के उपराष्ट्रपति और व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टॉस्क फोर्स के अध्यक्ष माइक पेंस ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका में कोरोना के अब तक 50 लाख टेस्ट हो चुके हैं।

तुर्की: 1 लाख 4 हजार 912 संक्रमित
तुर्की में संक्रमण के 3,122 नए केस मिले हैं। इसके साख ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख चार हजार 912 हो गई है। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोजा ने शुक्रवार को बताया कि 24 घंटे में 109 मौतें होने के साथ ही कुल संख्या 2,600 हो गई है। देश में पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।

रूस: 68,622 संक्रमित
रूस में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68,622 हो गई है। इस बीमारी से अब तक 615 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस के मरमंस्क स्थित रिस्पॉन्स केंद्र के मुताबिक, 24 अप्रैल को मरमंस्क क्षेत्र में 193 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस क्षेत्र में कुल केस 856 है और चार लोगों की मौत हो गई है।

ब्राजील: संक्रमितों की संख्या 52,995
ब्राजील में संक्रमितों के 3,503 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,995 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक दिन पहले ब्राजील में 3,735 नए केस मिले थे। देश में अब तक 3,670 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार ब्राजील में अब तक 27,600 से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ट्रेनिंग स्थगित होने के बावजूद टीम का ध्यान फिटनेस पर केंद्रित: सुमित
Next Article कोरोना से देश में अब तक 24 हजार 449 केस; कुल 22% मरीज ठीक हुए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?