सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 24 हजार 449 केस; कुल 22% मरीज ठीक हुए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 24 हजार 449 केस; कुल 22% मरीज ठीक हुए

Last updated: April 25, 2020 9:14 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हजार 449 हो गई है। शुक्रवार को 1408 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महाराष्ट्र में 390, गुजरात में 191, दिल्ली में 138, तमिलनाडु में 72, उत्तरप्रदेश में 111, राजस्थान में 44, बिहार में 53 और ओडिशा में एक मामला सामने आया। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 24 हजार 506 है। इनमें से 18 हजार 668 का इलाज चल रहा है, 5062 ठीक हुए हैं और 775 की मौत हुई है। सरकार का कहना है कि संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़कर 20.57% हो गया, जो सबसे ज्यादा है।

कोरोना पर कुछ अहम अपडेट

  • आईआईटी दिल्ली ने कोविड19 टेस्ट किट तैयार की है। इसे आईसीएमआर ने मंजूरी भी दे दी है। इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर वी पेरूमल ने बताया कि जनवरी के आखिरी में इस पर काम शुरू हो गया था। यह दूसरी किट से सस्ती है।
  • नागपुर में शिविरों में ठहराए गए प्रवासी मजदूरों को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। म्यूनिसिपल कमिश्नर तुकाराम मुंडे का कहना है कि जो पहले से हुनरमंद हैं हम उन्हें दूसरों को ट्रेनिंग देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
  • त्रिपुरा सरकार ने राज्य के स्वस्थ्य सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डायरेक्टर को पद से हटा दिया है। उन पर कोरोनावायरस से बचाव के लिए दवाओं और साजो-सामान की खरीदी में अनियमितताओं का आरोप है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
23 अप्रैल 1667
19 अप्रैल 1580
21 अप्रैल 1537
24 अप्रैल 1408
18 अप्रैल 1371

27 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 6817 957 310
दिल्ली 2514 857 53
तमिलनाडु 1755 866 22
मध्यप्रदेश 1846 210 92
राजस्थान 2034 493 32
गुजरात 2815 265 127
उत्तरप्रदेश 1621 226 25
तेलंगाना 983 262 25
आंध्रप्रदेश 955 141 27
केरल 450 316 3
कर्नाटक 474 145 18
जम्मू-कश्मीर 454 92 5
पश्चिम बंगाल 514 103 18
हरियाणा 275 183 3
पंजाब 298 70 17
बिहार 223 44 2
ओडिशा 94 33 1
उत्तराखंड 48 25 0
हिमाचल प्रदेश 40 18 1
असम 36 19 1
छत्तीसगढ़ 36 28 0
झारखंड 59 8 3
चंडीगढ़ 29 14 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 27 11 0
मेघालय 12 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 7 4 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 24 हजार 506 है। इनमें से 18 हजार 668 का इलाज चल रहा है, 5062 ठीक हुए हैं और 775 की मौत हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 97 हजार मौतें;अमेरिका में 24 घंटे में 1951 लोगों की जान गई
Next Article सात शहरों में 78 हजार घर बनकर तैयार, मिलेगी ज्यादा छूट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?