सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 10 हजार 453 मामले, देश के 27 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश वायरस की चपेट में
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 10 हजार 453 मामले, देश के 27 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश वायरस की चपेट में

Last updated: April 14, 2020 9:01 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार को पार कर गई है। सोमवार को संक्रमण के 1 हजार 224 मामले सामने आए। यह एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है। मेघालय में सोमवार शाम को कोरोनावायरस का पहला संक्रमित मिला। मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने कहा- मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घबराएं नहीं। हम स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। इससे निपटने के लिए हमारी तैयारी पूरी है।

इधर, सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 352, राजस्थान में 93 और उत्तरप्रदेश में 75 नए केस मिले। वहीं, मध्यप्रदेश में 52, गुजरात में 56, जबकि बिहार में 2 और असम में 1 मरीज मिला। इनको मिलाकर देश में सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या 10 हजार 453 हो गई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार शाम को 5 बजे तक देश में 9 हजार 352 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 8 हजार 48 का इलाज चल रहा है। 979 ठीक हुए हैं और 324 की मौत हो चुकी है।

पांच दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
13 अप्रैल 1242
10 अप्रैल 871
11 अप्रैल 854
09 अप्रैल 813
12 अप्रैल 758

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के सात केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 2334 150 229
तमिलनाडु 1173 11 58
दिल्ली 1510 24 31
तेलंगाना 592 16 103
राजस्थान 897 11 121
मध्यप्रदेश 614 44 51
उत्तरप्रदेश 558 6 49
आंध्रप्रदेश 439 7 12
केरल 378 3 198
गुजरात 572 26 54
कर्नाटक 247 6 60
जम्मू-कश्मीर 270 4 16
हरियाणा 196 4 51
पंजाब 176 12 25
पश्चिम बंगाल 152 7 29
बिहार 66 1 28
ओडिशा 55 1 13
उत्तराखंड 35 0 7
असम 30 1 0
हिमाचल प्रदेश 32 2 12
चंडीगढ़ 21 2 7
छत्तीसगढ़ 31 0 10
लद्दाख 17 0 12
झारखंड 24 2 0
अंडमान-निकोबार 11 0 10
गोवा 7 0 5
पुडुचेरी 7 0 1
मणिपुर 2 0 1
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
त्रिपुरा 2 0 0
नगालैंड 1 0 0
मेघालय 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार शाम को 5 बजे तक देश में 9 हजार 352 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 8 हजार 48 का इलाज चल रहा है। 979 ठीक हुए हैं और 324 की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक एक लाख 19 हजार मौतें
Next Article कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डटे रहने से बड़ी देशभक्ति कुछ नहीं: सोनिया
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?