सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डटे रहने से बड़ी देशभक्ति कुछ नहीं: सोनिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डटे रहने से बड़ी देशभक्ति कुछ नहीं: सोनिया

Last updated: April 14, 2020 9:08 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के नाम अपना एक वीडियो संदेश दिया है और कहा कि संकट के इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है। मंगलवार की सुबह देश के नाम वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी देशभक्ति कोई नहीं है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में सोनिया ने कहा कि एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से देश कोरोना को पराजित कर देगा। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा ‘सबसे पहले मैं इस संकट के घड़ी में शांति, संयम और धैर्य बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों का दिल से धन्यवाद करती हूं। आशा करती हूं कि आप सभी सोशल डिस्टेंसिग का पालन कर रहे होंगे। अपने घरों में रहें और समय-समय पर अपने हाथ धोते रहे। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें, वो भी मास्क या गमछा लगाकर।’

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डटे रहने से बड़ी देशभक्ति कुछ नहीं

सोनिया गांधी ने कहा, ‘आज कोरोना महामारी संकट से निपटने में आप सभी के इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है। हम इस मुश्किल समय में आपके परिवारजनों पति, पत्नी, बच्चों, माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। जोखिम होने के बावजूद आपके सहयोग और समर्पण से ही आप इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं। इनको धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।’

डॉक्टर, पुलिस-जवान समेत सभी कोरोना योद्धाओं को सलाम

उन्होंने आगे कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, हमारे योद्धा व्यक्तिगत सुरक्षा का अभाव होने के बाद भी इस लड़ाई को जीतने में दिन-रात एक किए हुए हैं। हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी और समाजसेवी संगठन व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी होने के बावजूद इलाज कर रहे हैं। पुलिस और जवान पहरा देकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करवा रहे हैं। सफाई कर्मचारी इस मुश्किल समय में भी संसाधनों की कमी के बाद भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार सफाई बनाए हुए हैं। सरकारी अफसर चौबीसों घंटे इस वायरस पर नियंत्रण पाने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन आपके हमारे सहयोग के बिना इनकी लड़ाई कमजोर पड़ सकती है और हमें ऐसा नहीं होने देना है। हमें इन सबको सम्मान देना है।

डॉक्टरों  के साथ गलत व्यवहार हमारी संस्कृति नहीं

वह आगे कहती हैं, ‘कई जगहों पर डॉक्टर्स के साथ गलत व्यवहार की खबरें आई हैं, ये काफी गलत है क्योंकि हमारी सभ्यता और संस्कृति ऐसी नहीं है। हमें इन सबका सहयोग और समर्थन करना चाहिए। इस संकट में आप ही में से कई लोग अपने स्तर पर व्यक्तिगत प्रयास कर रहे हैं। कोई लोगों को खाना खिला रहा है। कोई मास्क बांट रहा है। कोई सैनिटाइजर बांट रहा है, कोई गरीबों तक सूखा राशन पहुंचा रहा है मतलब हर हिंदुस्तानी कोरोना से इस लड़ाई को जीतने में एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। आप सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं।

आप कोरोना योद्धाओं की मदद को तैयार
सोनिया गांधी ने कहा ‘आज जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है तो कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आप सभी योद्धाओं की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। आप किसी भी मदद या जरूरत के लिए राज्यों या हमारे सेंट्रल कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। कांग्रेस का सिपाही आपकी हरसंभव मदद करेगा। मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि कांग्रेस चाहे सरकार में हो या विपक्ष में, हम हर जगह इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं। मुझे विश्वास है कि हम मजबूत मनोबल से  इस इस संकट से जल्द ही बाहर निकल जाएंगे।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से देश में अब तक 10 हजार 453 मामले, देश के 27 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश वायरस की चपेट में
Next Article इन खास बातों के कारण असाधारण शख्सियत थे बीआर अम्बेडकर
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?