सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कन्नौज की जामा मस्जिद में जुटे नमाजियों को हटाने गई पुलिस पर हमला, कई घायल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कन्नौज की जामा मस्जिद में जुटे नमाजियों को हटाने गई पुलिस पर हमला, कई घायल

Last updated: April 3, 2020 4:06 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कन्नौज:उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में जुमे की नमाज अता करने के लिए जुटी भीड़ को हटाने गई पुलिस पर पत्थरबाजी हुई है। इस घटना में कई पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लॉकडाउन के बावजूद जुमे की नमाज के लिए शहर की जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम पर नामाजियों ने हमला कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख जान बचाकर पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। इस घटना की जानकारी जब पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को मिली तो वे भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तबतक नमाजी मस्जिद से भाग निकले थे।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। इसके साथ ही सारे धार्मिक स्थल बंद हैं। सरकार लोगों से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रही है। कोरोना से बचाव का इसे सबसे कारगर उपायों में से एक माना जा रहा है। इसके बाद भी जुमे की नमाज अता करने के लिए कन्नौज की जामा मस्जिद में भीड़ इकट्ठा हो गई। यूपी सरकार ने पुलिस को साफ निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए। इसी के तहत पुलिस नमाजियों को हटाने पहुंची थी लेकिन लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर हमला करने वालों की हम पहचान कर रहे हैं और जल्द ही गिरफ्तार करेंगे। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस तरह के बर्ताव को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर में भी हुआ था पुलिस टीम पर हमला

इससे पहले बुधवार शाम को मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस की टीम पर भी हमला हुआ था। हमले में महिलाएं भी शामिल रही। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस दल पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वे लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दे रहे थे।’ इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए थे।

वहीं, सहारनपुर के गांव जमालपुर में नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर इकट्ठा भीड़ को हटाने और छह लोगों को हिरासत में लेने पर लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला कर पकड़े गए लोगों को छुड़वा लिया। इस दौरान दो सिपाही भी चोटिल हो गए। पुलिस ने पांच महिलाओं सहित 26 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 674 अंक लुढ़क कर सेंसेक्स 27,590 पर बंद, निफ्टी 8100 से आया नीचे
Next Article कोरोना के खिलाफ जंग में WHO ने पीएम मोदी को सराहा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन्नईः स्वाध्याय दिवस – ज्ञान की आराधनाः साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 9, 2026
आईएससीएल सीजन 2 का आगाज: 32 टीमें, 127 मुकाबले और भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बड़ी सोच
Mumbai / Maharshtra
September 9, 2026
स्वाध्याय एक अच्छी खुराक, निरंतर ग्रहण करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 9, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} – स्वाध्याय से आत्मिक ज्ञान का होता है अभ्युदय : साध्वीश्री राकेश कुमारी जी
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?