सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 674 अंक लुढ़क कर सेंसेक्स 27,590 पर बंद, निफ्टी 8100 से आया नीचे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

674 अंक लुढ़क कर सेंसेक्स 27,590 पर बंद, निफ्टी 8100 से आया नीचे

Last updated: April 3, 2020 4:12 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई: शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान के साथ बंद हुआ। 674 अंक लुढ़क कर सेंसेक्स 27,590 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी भी 170 अंकों के नुकसान के साथ 8100 के नीचे आ गया। NIFTY 50 आज 8,083.80 के स्तर पर बंद हुआ। इसमें कुल 170 अंक यानी 2.06% का नुकसान हुआ। वहीं  NIFTY NEXT 50 भी 264 अंकों की गिरावट के साथ 20,399 पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों की भी हालत अच्छी नहीं रही। NIFTY MIDCAP 50 भी 58.45 अंकों के नुकसान के साथ 3,037 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा पिटाई बैंक शेयरों की हुई। बैंक निफ्टी 5.27 फीसद यानी 959 अंक टूटकर 17249 पर बंद हुआ। निफ्टी ऑटो भी लाल निशान पर बंद हुआ।

बता दें  गुरुवार को दुनिया के लगभग सभी बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी शेयर बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए, जबकि रामनवमी के उपलक्ष्य में भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बंद रहे। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को नहीं मिला। शुक्रवार 3 अप्रैल को सेंसेक्स 126.29  की गिरावट के साथ 28,139.02 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 26 अंक लुढ़क कर 8,227.10 के स्तर पर। बता दें प्री ओपन में सेंसेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स 9:10 बजे 358.2अंकों की तेजी के साथ 28,623.53 के स्तर पर था।

11:40 बजे: कोरोना वायरस के कारण भारतीय बैंकों के बारे में मूडीज का अनुमान सामने आने पर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में बैंकों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12:40 बजे बैंक निफ्टी 706 अंक टूटकर 17501 पर आगया था। एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.67 फीसद गिरकर 826 रुपये पर, एक्सिस बैंक का शेयर 15.65 रुपये नुकसान के साथ 343 रुपये, एसबीआई 4.61 फीसद गिरकर 177.95 रुपये, आरबीएल बैंक 12.19 फीसद टूटकर 115 रुपये पर आ गया। कोई भी बैंक स्टॉक आज हरे निशान पर नहीं दिख रहा।

सबसे बड़ी एक दिनी तेजी के बाद फिसला कच्चा तेल

अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार दो दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को फिर गिरावट आ गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पिछले सत्र में कच्चे तेल के दाम में सबसे बड़ी एक दिनी तेजी आई थी। बेंचमार्क कच्चा तेल बीते सत्र में 36 डॉलर प्रति बैरल के उपर चला गया था जोकि 13 मार्च के बाद का सबसे उंचा स्तर है।

11:00 बजे: सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं निफ्टी में 8200 के स्तर से निचे आ गया है। NIFTY MIDCAP 50 में 47.95 अंक यानी 1.55% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं NIFTY BANK 638.85 अंक (-3.51%) और NIFTY AUTO 75.95 (-1.63%) अंक टूट चुका है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे टूटा रुपया

कोरोना वायरस महामारी को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे टूटकर 76.08 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। भारत में और दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों तेजी से वृद्धि हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.97 के स्तर पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 48 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 76.08 पर आ गया।  रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.60 पर बंद हुआ था।

चीन का शंघाई कम्पोसिट 46 अंक और हॉन्ग-कॉन्ग का हैंगसैंग 194 अंक और साउथ कोरिया का कोप्सी 39 अंक ऊपर बंद हुए। गुरुवार को भारतीय बाजार बंद रहा लेकिन बुधवार को सेंसेक्स 1203 अंक और निफ्टी 343 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ था।

वहीं  अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए। डाउजोंस 469 अंक यानी 2.24% की तेजी के साथ 21413, नैस्डैक 126 अंक यानी 1.72% उछलकर 7487 और एस एंड पी 56 अंक चढ़कर 2,526.90 के स्तर पर बंद हुआ।  बता दें रामनवमी के उपलक्ष्य में भारती शेयर बाजार गुरुवार को बंद रहे, जबकि बुधवार को कोरोना की काली छाया के कारण 1203 अंक टूटकर सेंसेक्स 28,265.31 के स्तर पर बंद हुआ। नए वित्त वर्ष के स्वागत में निफ्टी भी  343.95 अंक के नुकसान से 8,253.80 अंक पर बंद हुआ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रामजन्मभूमि ट्रस्ट का खाता हुआ सार्वजनिक, SBI के दो अकाउंट में दे सकते हैं दान
Next Article कन्नौज की जामा मस्जिद में जुटे नमाजियों को हटाने गई पुलिस पर हमला, कई घायल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन्नईः स्वाध्याय दिवस – ज्ञान की आराधनाः साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 9, 2026
आईएससीएल सीजन 2 का आगाज: 32 टीमें, 127 मुकाबले और भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बड़ी सोच
Mumbai / Maharshtra
September 9, 2026
स्वाध्याय एक अच्छी खुराक, निरंतर ग्रहण करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 9, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} – स्वाध्याय से आत्मिक ज्ञान का होता है अभ्युदय : साध्वीश्री राकेश कुमारी जी
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?