सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कमजोर श्रीलंका को इस विश्व कप में मजबूती देंगे ये दो दिग्गज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कमजोर श्रीलंका को इस विश्व कप में मजबूती देंगे ये दो दिग्गज

Last updated: May 18, 2019 8:24 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:World Cup 2019 इस विश्व कप में अगर श्रीलंका को सबसे कमजोर टीमों में से एक माना जाए तो गलत नहीं होगा। पिछले कुछ समय से टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और ये टीम हर जगह चाहे अपनी धरती हो या विदेशी दौरा हर जगह संघर्ष करती दिखी है। श्रीलंका की टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव के दौर से भी गुजर रही है और टीम में निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की कमी है। इस विश्व कप के लिए इस टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ अनुभवी खिलाड़ियों पर भी दांव खेला गया है। हालांकि इस  बार इस टीम से ज्यादा उम्मीद तो नहीं है फिर भी टीम के कुछ खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं और टीम की डूबती नैया को पार लगाने में सहयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं श्रीलंका के इन दो खिलाड़ियों के बारे में-

लसिथ मलिंगा-

दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। मलिंगा इस बार चौथी बार अपनी टीम के लिए विश्व कप खेलने उतरेंगे। 35 वर्ष की उम्र में भी मलिंगा शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और इसका बेहतरीन उदाहरण आइपीएल का ये सीजन रहा। उन्होंने मुंबई के लिए अच्छी गेंदबाजी की और फाइनल मैच की आखिरी गेंद पर विकेट लेकर अपनी टीम को चौथी बार चैंपियन बनाया।

मलिंगा अपनी टीम के लिए विश्व कप में काफी अहम साबित होंगे। यार्कर किंग के नाम से मशहूर मलिंगा का वनडे में कमाल का गेंदबाजी रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने श्रीलंका के लिए अब तक 218 वनडे मैचों में 322 विकेट लिए हैं। वनडे में उनका  बेस्ट प्रदर्शन 38 रन देकर 6 विकेट रहा है। वो आठ बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट ले चुुके हैं। मलिंगा की गेंदबाजी तो टीम के लिए अहम है ही इसके साथ ही उनका अनुभव टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

एंजेलो मैथ्यूज-

मैथ्यूज पिछले दिनों काफी विवादों में रहे और बोर्ड के साथ तनातनी की वजह से उन्हें टीम से बाहर भी रहना पड़ा। हालांकि उनका प्रदर्शन भी पिछले दिनों निराश करने वाला रहा। खैर जो हुआ सो हुआ, लेकिन जब विश्व कप की बात आई तो श्रीलंका के चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाए और उन्हें विश्व कप टीम का हिस्सा बनाया गया। मैथ्यूज ऑलराउंडर के तौर पर अपनी टीम के लिए बेहद उपयोगी हैं। वो गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए विश्व कप में उपयोगी साबित  होंगे। उनका अनुभव भी टीम के बेहद काम आने वाला है। मैथ्यूज के पास दो विश्व कप खेलने का अनुभव है और ये उनका तीसरा विश्व कप होगा। वो टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं और टीम के मौजूदा कप्तान की मदद करने की भी काबिलियत रखते हैं।

मैथ्यूज की बल्लेबाजी और गेंदबाजी रिकॉर्ड ये साबित करती है कि वो वनडे के कितने मंझे खिलाड़ी हैं। हालांकि उनका हालिया प्रदर्शन थोड़ा निराश जरूर करता है। मैथ्यूज ने अब तक श्रीलंका के लिए 203 वनडे मैचों में 42.42 की औसत से 5380 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 139 रन है जबकि उनके नाम पर दो शतक है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने  203 मैचों में कुल 114 विकेट लिए हैं। 20 रन देकर छह विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इमाम उल हक को मार्क वुड की गेंद पर लगी चोट, पहुंचे अस्पताल
Next Article लोकसभा चुनाव:724 महिला उम्मीदवारों में 15% पर आपराधिक मामले; 36% करोड़पति

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?