सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लोकसभा चुनाव:724 महिला उम्मीदवारों में 15% पर आपराधिक मामले; 36% करोड़पति
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

लोकसभा चुनाव:724 महिला उम्मीदवारों में 15% पर आपराधिक मामले; 36% करोड़पति

Last updated: May 18, 2019 8:35 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

इस बार लोकसभा चुनाव में 724 महिला उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताई। इनमें 255 यानी 36% उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं, 110 (15%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 78 महिला उम्मीदवारों पर गंभीर अपराध जैसे- हत्या, बलात्कार, महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे मामले दर्ज हैं।

यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आई है। एडीआर ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ रहीं 724 महिला उम्मीदवारों में 716 का विश्लेषण किया है। 8 उम्मीदवारों के हलफनामे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद नहीं थे। सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। इस चरण में 918 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, जिनमें 96 महिला उम्मीदवार हैं।

2014 में 219 करोड़पति महिला उम्मीदवार थीं मैदान में
716 महिला उम्मीदवारों में से 255 करोड़पति हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में 665 महिला उम्मीदवारों में से 219 (33%) करोड़पति थीं। इस बार कांग्रेस की 54 महिला उम्मीदवारों में से 44 (82%) करोड़पति हैं। भाजपा की 53 महिला उम्मीदवारों में से 44 (83%) करोड़पति हैं। तृणमूल की 23 महिला उम्मीदवारों में से 15 (65%) करोड़पति हैं। बसपा की कुल 24 महिला उम्मीदवारों में से 9 (38%) करोड़पति हैं। 222 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 43 (19%) करोड़पति हैं। इन सभी की संपत्ति 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

महिला उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.63 करोड़ रु.
लोकसभा चुनाव 2019 में महिला उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.63 करोड़ रुपए है, जबकि 2014 में महिला उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.62 करोड़ रुपए थी।

पार्टी कुल उम्मीदवार औसत संपत्ति(करोड़ रुपए में) 
भाजपा 53 22.09
कांग्रेस 54 18.84
बसपा 24 3.03
तृणमूल 23 2.67
निर्दलीय 222 1.63

110 महिला उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले 
लोकसभा चुनाव 2019 में 110 (15%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात स्वीकारी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यह संख्या 87 थी, जो कि कुल संख्या 665 का 13 फीसदी था। 11% गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में 51 महिला उम्मीदवार ऐसी थीं, जो कुल संख्या का 8% था।

62 महिला उम्मीदवारों पर सामान्य अपराधिक मामले
कांग्रेस की 54 महिला उम्मीदवारों में से 14 (26%) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। भाजपा की 53 महिला उम्मीदवारों में से 18 (34%) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। बसपा की 24 महिला उम्मीदवारों में से केवल 2 (8%) पर आपराधिक मामले दर्ज है। तृणमूल की 23 महिला उम्मीदवारों में से 6 (26%) पर आपराधिक मामले दर्ज है। 222 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 22 (10%) पर आपराधिक मामले दर्ज है।

पार्टी कुल उम्मीदवार  कितने दागी कितनों पर गंभीर आपराधिक केस
भाजपा 53 18 13
कांग्रेस 54 14 10
बसपा 24 2 2
तृणमूल 23 6 4
निर्दलीय 222 22 21

तीन सबसे अमीर महिला उम्मीदवार

क्रमांक उम्मीदवार पार्टी प्रदेश सीट संपत्ति
1 हेमा मालिनी भाजपा उत्तरप्रदेश मथुरा 250 करोड़ रुपए से ज्यादा
2 डीए सत्य प्रभा तेदेपा आंध्रप्रदेश राजमपेट 220 करोड़ रुपए से ज्यादा
3 हरसिमरत कौर बादल भाजपा पंजाब भटिंडा 217 करोड़ रुपए से ज्यादा

किस चरण में कितनी महिला उम्मीदवार?

चरण उम्मीदवारों की संख्या
1 94
2 124
3 142
4 96
5 80
6 84
7 96

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कमजोर श्रीलंका को इस विश्व कप में मजबूती देंगे ये दो दिग्गज
Next Article आशा भोसले ने राखी सावंत के लिए गाया आइटम नंबर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026
30 साल से एक ही जिले में तैनाती पर सवाल! ADO पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ CM से उच्चस्तरीय जांच की मांग
state
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?