केलवा। दिनांक 2 अगस्त भिक्षु नगर केलवा, आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री प्रसन्न यशा जी ठाणा – 3 के सान्निध्य में अणुव्रत समिति के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम- Don’t use me- Please follow me का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति एवं महिला मंडल की 21 बहनों ने भाग लिया। हमारे जीवन में ऐसी कोनसी बुराइयां है जिन्होंने हमे जकड़ रखा है उनको छोड़ने का आह्वान किया एवं छोटे छोटे व्रतों – त्याग, प्रत्याख्यानो से जीवन को सरसब्ज बनाने की भी प्रेरणा दी गई।
साध्वी श्री प्रसनयशा जी ने प्रेरणा देते हुए फरमाया कि मानव में मानवता का विकास करने के लिए अणुव्रत का शंखनाद किया। अणुव्रत आज हर जाति, वर्ग और राष्ट्र की आवश्यकता है। आज का प्रोग्राम सभी से यह आह्वान करता है कि अणुव्रत आचार संहिता व नियम को अपने जीवन में स्वीकार करे और अपने जीवन को अच्छा बनाने का प्रयास करे। कार्यक्रम का मंगलाचरण अणुव्रत समिति के सदस्यों श्रीमान पुरण गांग, हस्ती कोठारी, ललित मेहता और रूपेंद्र बोहरा ने अणुव्रत गीत से किया।
अणुव्रत समिति की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम सांखला ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य के दौरान सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमती रोशन देवी बोहरा रहे। आभार ज्ञापन श्रीमती किरण कोठारी ने किया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष श्रीमान लवेश मादरेचा, तेयूप अध्यक्ष श्रीमान लक्की कोठारी, भिक्षु विहार समिति अध्यक्ष श्रीमान महेन्द्र कोठारी (एपेक्स), महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती बिंदिया जी सांखला और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी गण एवं श्रावक गण मौजूद थे।
उल्लेखनीय हैं कि आज के कार्यक्रम में सामयिक पचरंगी भी की गई। सांय 4:45 से रात्रि 9:,45 तक बहनों ने भिक्षु स्मृति सभा भवन में एक साथ सामयिक करके सामयिक की पचरंगी में उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन अणुव्रत समिति मंत्री श्रीमती नीरू कोठारी ने किया। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री रोहित जी चौधरी ने दी।
केलवा अणुव्रत समिति ने किया Don’t use me- Please follow me का सफल आयोजन

