कांदिवली (मुंबई)। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली द्वारा समण संस्कृति संकाय के अंतर्गत मुनि श्री कुलदीप कुमार जी स्वामी एवं मुनि श्री मुकुल कुमार जी के पावन सान्निध्य में सम्यक दर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यशाला आधार पुस्तक आचार्य भिक्षु है।
मुनिश्री ने आचार्य भिक्षु के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि भिक्षु स्वामी ने 32 आगमों का अध्ययन 3 बार किया तथा भिक्षु स्वामी से संबधित कई महत्वपूर्ण जानकारीया दी।
सम्यक दर्शन कार्यशाला संयोजक आशिष श्री श्रीमाल,विनीत सिंघवी एवं कपिल चंडालिया का सहयोग रहा।
कार्यशाला प्रायोजक श्री संपत लाल जी टमू देवी कोठारी,श्री निलेश उज्वला जी कोठारी,श्री हितेश अनिशा जी कोठारी, श्री अमित सोनल जी कोठारी का सम्मान किया गया।
कार्यशाला में तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष पंकज कच्छारा,विमल धाकड़ और पूरी टीम,तेरापंथी सभा,महिला मंडल और सभी श्रावक,श्राविकाओ ने अपनी सहभागिता दर्ज की ।तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र दुगड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
कांदिवली सम्यक दर्शन कार्यशाला का आयोजन

