कांदिवली {मुंबई}। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्त्वावधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत सांप्रदायिक सौहार्द दिवस पर सर्व धर्म सदभाव सम्मेलन का मुनि श्री कुलदीप कुमार जी,मुनि श्री मुकुल कुमार जी एवं सभी धर्म गुरुओं के पावन सानिध्य में अणुव्रत समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चपलोत के सुंदर संयोजकीय में राजभवन के प्रांगण में सुंदर आयोजन किया गया।
मुनि श्री कुलदीप कुमारजी नें नमस्कार महामंत्र सें कार्यक्रम की भव्य सुरुवात की, अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष श्री रमेशजी सोनी नें STMF ट्रस्ट एवं पुरे अणुव्रत परिवार एवं धर्म परिषद् का स्वागत, अभिनंदन किया एवं मुनि श्री के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की एवं सभी धर्म गुरुओं का भाव भरे शब्दों एवं साहित्य प्रदान करके स्वागत अभिनंदन किया।
अणुव्रत कमेटी व अशोक हिरण क्षेत्रीय समिति कांदिवली नें अणुव्रत गीत का संगान किया। अणुविभा महामंत्री मनोज जी सिंघवी ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बारे में जानकारी प्रेषित की, कहा कि देशभर की अणुव्रत समितियो के माध्यम से सभी जगह कार्यक्रम हो रहे हैं।
क्रिश्चियन समाज से पधारे फादर माइकल रोझारियो नें अपना व्यक्तव्य प्रदान किया। जिसमें फादर नें सभी संप्रदाय को सम्माहित करके हुए कहा कि सभी धर्म का एक ही सार मानवता,एकता सभी धर्मों का सम्मान ऐसा प्रेरणादायक उद्घबोधन दीया, समाहित परिषद ने ॐ अर्हंम् की ध्वनि सें फादर का अभिवादन किया।
ब्रह्माकुमारी परिवार से पधारी संध्या बहन ने एक छोटी सी कहानी के माध्यम से अपनी सुरुली आवाज में अपना बहुत ही उत्साहवर्धक वक्तव्य सें संबोधित किया, मुनि श्री मुकुल कुमार जी नें सांप्रदायिक सौहार्द दिवस के ऊपर विस्तार सें अणुव्रत के छोटे-छोटे नियम व संकल्प की जानकारी प्रदान की, उपस्थित जनमेदनी को प्रेरित किया।
बोद्घ धर्म सें पधारे पूज्य डॉ. भदंत राहुल बोधीजी महाथेंरों नें सभी धर्म वर्ग कों सम्माहित करतें हुवें कहा कि अगर व्यक्ति अपने जीवन में करुणा त्याग व सम्मान अपने जीवन में ले आए तो वही सर्वधर्म सद्भाव है।
उत्थानकारी संबोधन प्रदान किया। मुनि श्री कुलदीप कुमार जी स्वामी नें सर्व धर्म सदभाव पर अणुव्रत गीत का अर्थ बताते हुए कहा कि सुधरे व्यक्ति समाज व्यक्ति से राष्ट्र स्वयं सुधरेगा व छोटी सी कहानी के माध्यम सेबहुत ही रोचक जानकारीया प्रदान की सभी नें ॐ अर्हंम् की ध्वनि सें अभिवादन किया। अणुव्रत समिति मंत्री गणपत सोनी नें पधारे सभी धर्म गुरुओं अतिथि एवं पुरे धर्म परिवार का आभार ज्ञापन किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अणुव्रत समिति के सर्वधर्म राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चपलोत नें किया.! कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष -मनोहर कच्छारा, उपाध्यक्ष सुमन चपलोत, कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता, सहमंत्री कमलेश दुग्गड,राकेश बडाला, मीडिया प्रभारी राकेश बोहरा,अंजू कोठारी,जॉन प्रभारी रमेश राठौड़, घेवर चंद सुराणा,दिनेश सिंघवी, रतन कच्छारा, विमला हिरण, पूर्वाअध्यक्ष गणपत डागलिया,कंचन सोनी, निवर्तमान मंत्री राजेश चौधरी, ख्याली कोठरी,जगदीश जी उमरिया, भूपेंद्र वागरेचा,सुनील संचेती,पारस कच्छारा,किशोर धाकड़,विकास धाकड़,रमेश सिंघवी,हेमलता सोनी, पुष्पा सोलंकी,ललिता सोनी,कल्पनाजैन,अनीता मेहता क्षेत्रीय संयोजक रमेश कोठारी,मोना नवलखा,शांति लाल बाफना कांदिवली मलाड क्षेत्रीय संयोजक कमलेश कोठारी, चांद मल कुमठ व पूरी कार्यकारिणी, कांदिवली सभा से ज्ञानमल भंडारी, जवेरीलाल नौलखा, पारस मल दुग्गड,अशोक हिरण, कांतिलाल बाफना पुखराज, बोहरा व पुरे मुंबई सें अणुव्रत परिवार एवं कांदिवली मलाड एवं मुंबई के पूरे धर्म परिवार की सराहनीय सहभागिता व उपस्थिति रही। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन का अच्छा सहयोग मिला।
कांदिवली राजभवन में सभी धर्म गुरुओं की सानिधि में अणुव्रत समिति ने किया सर्व धर्म सद्भाव सम्मेलन का आयोजन

