विकास धाकड़/ (मुंबई)। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री कुलदीप कुमार जी स्वामी एवं मुनि श्री मुकुल कुमार जी के सान्निध्य में ऐतिहासिक उपलब्धि पुर्ण सफलतम चातुर्मास की संपन्नता पर दिनांक: 31-1-2026 को मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री के नमस्कार महामंत्र संगान से किया गया। मंगलाचरण ज्योति जी सुराणा ने किया। उपस्थित परिषद को उद्बोधन प्रदान करते हुए मुनि श्री कुलदीप कुमार जी ने कहा-हम सौभाग्यशाली है कि हमें आचार्य भिक्षु का संग मिला और ऐसा विनित श्रावक समाज मिला,मै समझता हूं, ये एक पुण्याई का उदय होता है जिनको इतना अच्छा श्रावक समाज मिला है।
गुरु महान होते है, गुरु का हर इंगित रहस्यमय और कल्याणकारी होता है ,गुरुदेव की आज्ञा से कांदीवली में लम्बा प्रवास हुआ तुलसी महाप्रज्ञ फाउन्डेशन, एवं सम्पूर्ण तेरापंथ श्रावक समाज के जिए जागरूकता के साथ निष्ठापूर्ण सेवा की वो सराहनीय है। मुनि श्री मुकुल कुमार जी ने कहा-फाउन्डेशन के अध्यक्ष मेघराज जी धाकड,प्यारचंद जी मेहता, जगदीश जी परमार,भगवती लाल जी धाकड, माणक जी धींग, दिनेश जी सुतरिया, भारत जैन महामण्डल से ख्यालीलालजी तातेड, विनोद जी बोहरा, नरेन्द्र जी तातेड, दीपक जी डागलिया आदि श्रावकों की सेवा का विशेष रूप से उल्लेख किया।कांदिवली महिला मंडल ने गितिका “मुनिवर जब आप पधारें,छाया था रंग सुनहरा” की प्रस्तुति दी।
प्रेमलता कच्छारा ने गीत “देख विदाई की ये घड़ियां आंखें सब की भर रही है” तथा महिला मंडल ने गितिका मंगल-मंगल हो हर क्षण, हर क्षण मंगलमय हो” का संगान किया। संघायिका मिनाक्षी भूतोड़ीया ने गीत “सुखसाता में रहजो मुनिवर,थारी याद गणी ही आसी मुनिवर कांई करा” की सुंदर प्रस्तुति के द्वारा तथा मुंबई सभा निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र जी तातेड़ ने गितिका “आई घड़ी विदा की, हमको नहीं भाई” कि प्रस्तुति के द्वारा व अशोक जी हिरण ने गीत “जन-जन का सम्मान प्राप्त कर आप यहां से जा रहे” के द्वारा मंगल भावना प्रेषित की। चलचित्र के माध्यम से मुनि श्री के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रमों की झलकियों की प्रस्तुति हुई।कांदिवली कन्या मंडल ने गीत के माध्यम से मंगल भावना प्रेषित की। ठाणे अध्यक्ष अविनाश जी गोगड़ ने अपने वक्तव्य में कहा गुरुदेव ने महति कृपा कर मुनि श्री का चातुर्मास ठाणा फ़रमाया है,ठाणे श्रावक समाज कि अरदास है मुनिश्री से सुखे-सुखे विहार कर जल्दी ठाणे पधारें ।
ज्ञानशाला के ज्ञानार्थीयो ने सुंदर मनभावक प्रस्तुति दी जिससे उपस्थित श्रावक समाज को भावविभोर कर दिया। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन अध्यक्ष मेघराज जी धाकड़ ने बताया मुनिश्री ने आगम,वास्तुशात्र पर बड़ी-बड़ी कार्यशाला का आयोजन इस राजभवन में किया है जिसमें हजारों लोगों को बहुत कुछ सिखने को मिला है। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा- मुंबई अध्यक्ष माणक जी धींग ने मुनि श्री मुकुल कुमार जी द्वारा आयोजित कार्यशालाओं के बारे में जानकारी दी। भारत जैन महामंडल अध्यक्ष ख्यालीलाल जी तांतेड, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन मंत्री जगदीश जी परमार, निवर्तमान मंत्री प्यारचंद जी मेहता, मुंबई सभा उपाध्यक्ष विनोद जी बोहरा,मुंबई सभा पुर्व मंत्री दिपक जी डागलिया, छतर जी खटेड़,विकास जी जैन,TPF मुंबई वेस्टर्न ब्रांच सेकेट्री कमल जी धारेवा,कांदिवली सभा अध्यक्ष ज्ञानमल जी भंडारी,मंत्री रतनलाल जी सिंघवी,कांदिवली ज्ञानशाला प्रभारी महावीर जी,मलाड सभा अध्यक्ष गणेश लालजी व मंत्री सुरेश जी धोका,तेयुप कांदिवली निवर्तमान अध्यक्ष राकेश जी सिंघवी व तेयुप मंत्री भावेश जी चोरड़िया,बोरीवली से सभा अध्यक्ष संगीता जी सिघीं, तेयुप अध्यक्ष हितेश जी डागलिया, दहिसर से सज्जन जी बंब,महिला मंडल अध्यक्षा टीना जी डागलिया,महिला मंडल कांदिवली अध्यक्षा निर्मला जी कोठारी,कांदिवली निवर्तमान अध्यक्षा विभाजी,श्रीश्रीमाल,तरूणा जी बोहरा, प्रिती जी बोथरा, प्रेमलता दुधोडिया आदि गणमान्यो ने मंगल भावना प्रेषित की। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन तेरापंथी सभा मुंबई के मंत्री दिनेश जी सुतरीया ने किया।

