मुंबई। दिनांक 29 /9 / 2026 अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन शासन श्री साध्वी श्री विद्यावती जी द्वितीय एवं साध्वी वृंद के सानिध्य में कांदिवली महिला मंडल द्वारा किया गया।
संरक्षक विमला जी दुगड़ ने कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण गीत का संघान किया गया एवं अध्यक्षा निर्मला जी कोठारी ने स्वागत वक्तव्य दिया एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बहनों के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की ।
संचालन प्रीति जी बोथरा द्वारा किया गया । प्रतियोगिता के चार ग्रुप बने और अलका जी पटवारी ने प्रतियोगिता बहुत ही सुंदर और रचनात्मक तरीके से संपादित करवाई। जया जी सोलंकी एवं पवन बोहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद साध्वी श्री विद्यावती जी ने सभी को प्रेरणा पाथेय प्रदान करवाया एवं मंगल पाठ सुनाया।। मंडल की बहनों ने बड़े उत्साह से भाग लिया एवं आभार ज्ञापन मंत्री रेखा जी धोखा ने किया ।
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन

