मुंबई। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में कांदिवली प्रेक्षा वाहिनी के द्वारा कृसांगली आकुर्ली माता देवस्थान में दिनांक 21 मार्च 2026 को प्रेक्षा ध्यान की सुंदर कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का शुभारंभ त्रिपदी वंदना के साथ श्रीमती विमला देवी दुगड ने किया प्रेक्षा गीत एवं मंगल भावना सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से की।
अनित्य की अनुप्रेक्षा पर अपना सुंदर वक्तव्य श्रीमती विमला देवी दूगड़ एवं पारसमल दूगड़ ने दिया अनित्य की अनुप्रेक्षा का प्रयोग श्री दुगड ने करवाया सभी की जिज्ञासा समाधान एवं लाडनूं शिविरों की कोबा अहमदाबाद की सूचना दी गयी। 30 बहनों की उपस्थिति के साथ यह कार्यक्रम संकल्प के साथ संपन्न हुआ
कांदिवली में प्रेक्षा ध्यान की सुंदर कार्यशाला का आयोजन

