मुंबई। आगम मनीषी प्रोफेसर मुनि श्री महेंद्र कुमार जी के पावन सानिध्य में जैन धर्म के पावन पर्व प्रयुर्षण महापर्व का आगाज तेरापंथ भवन कांदिवली में हुआ। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कोठारी महामंत्री कमलेश कुमार बोहरा के दिशा निर्देशन में नवांहिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पर्वाधिराज का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया।
मुम्बई तेरापंथी सभाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार तातेड़ मंत्री विजय पटवारी के मागदर्शन में महानगर में विभिन्न स्थानों पर प्रयुर्षण पर्व की आराधना के आयोजन हो रहे है। कार्यक्रम का शुभारंभ कांदिवली महिला मंडल के मंगलाचरण से हुआ।
प्रो मुनि श्री महेन्द्र कुमार जी ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रयुर्षण पर्वो का राजा है आत्मा में उल्लास को बढ़ाने वाला पर्व है आत्मा को उज्जवल बनाने का पर्व है पर्वाधिराज। हमे अपनी आत्मकल्याण का प्रयास करना चाहिए खाद्य संयम पर कहा कि हमे अपने जीवन मे खाद्य संयम करना चाहिए।
मुनि श्री अजित कुमार जी ने जयाचार्य निर्वाण दिवस पर जयाचार्य की सूझबूझ व जागरुकता एवम मुनि जीवन के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला। खाद्य संयम दिवस पर सुमधुर गीतिका प्रस्तुत की।
मुनि श्री डॉ अभिजीत कुमार जी ने प्रेरणा देते हुए कहा कि प्रयुर्षण महापर्व आत्मा के उत्कर्ष की ट्रेनिंग का अदभुत अवसर है केंद्रित विषय पर मुनि प्रवर अभिजीत कुमार जी ने तीन स्वर्णिम सूत्र दिये मित, हित, ऋत।
मीत यानी परिमित हो। हित, के हितानुकल हो एवम ऋत शुद हो।
उपवास प्रतिदिन संभव नही पर आहार विवेक सम्भव है हम उनोदरी अनुप्रेक्षा भावना आदि प्रयोग से भोजन के साथ भावो को निर्मल रखते हुए कर्म निर्जरा कर सके इस पर मुनि श्री ने सघन प्रक्षिक्षण दिया।
मुनि श्री जागृत कुमार जी ने जैन आचार्य परंपरा से जुड़े विशेष प्रसंगों के माध्यम से प्रेरणा दी। मुनि श्री सिद्ध कुमार जी ने आगमो में वर्णित प्रमाद के प्रकारों को समझाते हुए प्रमाद विजय के बारे में सारगर्भित प्रस्तुति दी।
प्रारंभ में तेयुप कांदीवली अध्यक्ष अशोक कोठारी ने स्वागत किया सभा अध्यक्ष जवरीलाल नवलखा ने कृतज्ञता ज्ञापित की। संयोजिका प्रतिमा पींचा ने प्रस्तवना रखी।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार कोठारी ने आभार ज्ञापित किया। वित्त प्रभारी जय चंद सांखला विनीत सेठिया दृष्टि धाकड़ ने भी विचार रखे। महामंत्री कमलेश कुमार बोहरा ने बताया कि बुधवार को स्वाध्याय दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर श्रावको ने तपस्या के संकल्प भी स्वीकार किये दो हजार से भी अधिक श्रावक श्राविका आराधना में सहभागी बने।
मीडिया प्रभारी प्रमोद सुर्या ने बताया कि प्रतिदिन 24 घंटे का अखंड जाप का आगाज भी हो गया जिसमें महिलाएं दिन में एवं पुरुष रात को अखंड जाप में सहभागिता दर्ज कर रहे है।
महापर्व की आराधना के आयोजन में फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष जवरीमल नोलखा सभा के मंत्री शांतिलाल भलावत चांद मल कुमट ज्ञान चंद भंडारी बाबुलाल दुग्गड़ रमेश बापना मालाड सभा के अध्यक्ष दलपत बाबेल मंत्री संजय मुणोत मालाड तेयुप के अध्यक्ष अनिल चोरडिया मंत्री दीपक बापना संयोजिका संगीता परमार सहसंयोजिका रेखा डाँगी अरुणा चोरडिया कांदिवली टीम मंत्री गौतम दोषी विनोद डागलिया मिठालाल धाकड़ जितेंद कोठारी योगेश कोठारी सुनील संचेती विकास बापना पुखराज बोहरा पंकज लोढा अशोक हिरण प्रमोद डाँगी चिराग बापना कपिल चंडालिया सहसंयोजिका रेखा कोठारी नीतू नाहटा नूतन लोढा सुशीला मादरेचा संगीता कुमट निर्मला कोठारी कुसुम सोनी पुष्पा बोहरा किशोर एवं कन्या मंडल के अंश जैन प्रेक्षा जैन नेहा जैन ऋषभ जैन का सहयोग रहा।
इस अवसर पर अणुव्रत जीवन विज्ञान के राष्ट्रीय संयोजक प्यारचंद मेहता मुम्बई सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी उपाध्यक्ष भवरलाल बापना रिखब चंद सुर्या महेश मेहता गणेश लाल कोठारी राजेंद्र मुथा प्रीतम हिरण मांगीलाल छाजेड़ रूपचंद दुग्गड़ पुष्पा कोठारी चंदा बोहरा तरुणा बोहरा गीतांजलि बोथरा की गरिमामय उपस्थिति रही।
कांदीवली में पर्वाधिराज की आराधना में उमड़ा आस्था का ज्वार

