बोइसर। जैनों के महापर्व ‘पर्यूषण’ की पूर्व संध्या पर बोईसर में प्रवक्ता उपासक श्री पारसमल जी दुग्गड और उपासक श्री विनोद जी बाफना का स्वागत समारोह समता भवन में रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानशाला के बच्चों ने मंगलाचरण द्वारा की।
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा स्वागत गीतिका का आयोजन किया गया।तेरापंथ सभा अध्यक्ष दिलीप राठौड़ तेयुप अध्यक्ष गौतम ओस्तवाल ने पर्यूषण पर्व में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा कांता सोलंकी,ज्ञानशाला संयोजिका करुणा ढालावत, केंद्र व्यवस्थापक सुरेशजी परमार व चंदनमल जी ओस्तवाल ने अपने विचार रखे। कोषाध्यक्ष पंकजजी श्रीश्रीमाल ने उपासक जी का परिचय वाचन किया,उनकी अनेक उपलब्धियां और कीर्तिमान की जानकारी दी। उपासक श्री विनोद जी बाफना ने कहा कि उपासक धर्मसंघ के प्रतिनिधि बनकर पर्युषण यात्रएं करते है, धर्मसंघ की गरिमा के प्रति पूर्ण सजगता रखते हुए इन संकेतो के आधार पर अपने संयम चेतना और विवेक चेतना को विकसित करने की दिशा में सतत सचेष्ट रहे।
प्रवक्ता उपासक परसमलजी दुग्गड़ ने ध्यान के द्वारा पर्युषण में तपस्या को आसान करने के लिए कई मुद्राएं बताई।कार्यक्रम के अंत में सभामंत्री हिम्मतजी ढालावत ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन विनोदजी छत्रावत ने किया।
महापर्व ‘पर्यूषण’ की पूर्व संध्या पर बोईसर में प्रवक्ता उपासक का स्वागत

