पालघर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा पालघर ,तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम मुंबई के सयुंक्त तत्वाधान में मुनि श्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 के सान्निध्य में “नयी समस्याएं नये समाधान” सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था 21वी शताब्दी में तकनीक एवं व्यावहारिक परिवर्तन के प्रति सजग रहना तथा उनसे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान खोजना।
मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा तेरापंथ धर्म में प्रोफेशनल्स को संघ स्व जोड़ने के लिए समाज हित मे प्रोफेशनल्स का भी योगदान के उद्देश्य के साथ शुरू की गई संस्था तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम जो आज वट वृक्ष का रूप ले चुका हैं। वो हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। आध्यात्मिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भौतिक और आध्यात्मिक विकास पर बल दिया। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत महिला मंडल की बहनो ने मंगलाचरण के मधुर संगान से किया।
तेरापंथ सभा पालघर के अध्यक्ष नरेश जी राठौड़, तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। टीपीएफ के राष्ट्रीय सहमंत्री मनीषजी कोठरी ने टीपीएफ का उद्देश्य एवं इसकी गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया एवं सभी प्रोफ़ेशनल को टीपीएफ से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं टीपीएफ मुंबई अध्यक्ष दीपक डागलिया ने ई कॉमर्स के द्वारा असीम व्यापारिक अवसर एवं उसकी चुनौतियों की जानकारी उपलब्ध कराई साथ ही उन्होंने साइबर सिक्योरिटी, मोबाइल और कंप्यूटर के सुरक्षित उपयोग की तकनीक बताई। टीपीएफ के शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन बलवंत चोरड़िया ने संस्था की शिक्षा सहयोग, मेधावी सम्मान समारोह, आईएएस स्टडी सेंटर जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं टीपीएफ मुंबई के मंत्री एडवोकेट राज सिंघवी ने वसीयत का महत्त्व बताया। सभी पालघर वासियों को जीवन की नश्वरता को समझते हुए और परिवार जनों की भविष्य की व्यवस्था को द्देखते हुए अपनी वसीयत बनाने का संकल्प कराया और उनकी शंकाओं का समाधान किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री कमल किशोर जी तातेड़ ने अदालत के अपने अनुभव साझा करते हुए परिवार के लिए वसीयत की उपयोगिता बताई ।
ठाणे से बाल गायक पार्थ दुग्गड़ ने सुन्दर गीतिका का संगान किया। सेमिनार में टीपीएफ मुंबई के कोषाध्यक्ष कमल जी मेहता, राहुल डांगी, अभिषेक दयाल और वरिष्ठ सदस्य श्री बीएल बोरडिया की विशेष उपस्थिति रही ।
पुरे सत्र का सुसंचालन मुनिश्री परमानन्द जी ने किया। आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक अमर जी बाफना ने किया। पालघर सभा, तेयुप, महिला मंडल तथा पूरे पालघर जैन समाज ने अपनी विशेष उपस्तिथि दर्ज कराई । अंकित डांगी, प्रीतम राठौड़, गज़सुख जैन तथा सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सार्थक प्रयास किए। कार्यक्रम में बोईसर, सफाला, विरार, मनोर से अच्छी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।
पालघर में TPF का नयी समस्याएं नए समाधान सेमिनार का भव्य आयोजन

