सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जन्मदिन पर संत तुकाराम के जन्मस्थान स्थित मंदिर में पहुंचीं शीना चोहान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

जन्मदिन पर संत तुकाराम के जन्मस्थान स्थित मंदिर में पहुंचीं शीना चोहान

Last updated: July 3, 2025 10:56 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

अपनी बहुप्रतीक्षित। हिंदी डेब्यू फिल्म ‘संत तुकाराम’ के प्रमोशन्स की शुरुआत करते हुए अभिनेत्री शीना चोहान ने 3 जुलाई को एक आध्यात्मिक सफर से इस नई यात्रा की शुरुआत की। फिल्म प्रमोशन्स से पहले शीना चोहान ने पुणे के पास स्थित देहू में संत तुकाराम महाराज मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। यह वही स्थान है जहाँ 17वीं सदी के महान संत-कवि संत तुकाराम का जन्म हुआ था। यह यात्रा इसलिए भी खास रही क्योंकि 3 जुलाई को शीना चोहान का जन्मदिन भी है। इस दिन को इतना विशेष बनाने के लिए शीना ने कहा,
“आज मेरा जन्मदिन है और इस पावन दिन की शुरुआत देहू जैसे पवित्र स्थान पर करके मैं खुद को बेहद धन्य मानती हूं। संत तुकाराम जी के मंदिर में जाकर प्रमोशन्स की शुरुआत करना मेरे लिए सबसे खास तोहफा है। मुझे इस ऐतिहासिक फिल्म में ‘आवली जीजा बाई’ का केंद्रीय किरदार निभाने का सौभाग्य मिला है -यह किरदार समर्पण, साहस और भावना से भरपूर है। मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है।”
शीना ने आगे कहा: “सबसे पहले, मैं संत तुकाराम महाराज को नमन करती हूं, जिन्होंने समाज को नई दिशा दी, हमारी संस्कृति को समृद्ध किया और लोगों को यह समझाया कि अगर आप दिल से किसी चीज़ पर विश्वास करते हैं, तो वह संभव है। इस विषय पर इतने भव्य स्तर पर पहली बार एक हिंदी फिल्म बन रही है और मैं इसका हिस्सा बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। महाराष्ट्र की धरती, इसकी संस्कृति और उन सभी संतों व पुरोहितों को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करती हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध बनाया। साथ ही मैं अपने निर्देशक आदित्य ओम सर और निर्माता गौतम जी की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है – यह मेरे लिए एक आत्मिक यात्रा है।” ‘संत तुकाराम’, कर्ज़न फिल्म्स और पुरुषोत्तम स्टूडियोज़ के बैनर तले बन रही है और यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म में सुबोध भावे संत तुकाराम की भूमिका में हैं, जबकि शीना चोहान फीमेल लीड के रूप में नज़र आएंगी। हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र ने पहले ही काफी चर्चा बटोरी है, और शीना की यह जन्मदिन पर मंदिर यात्रा इस फिल्म के प्रचार की एक भावनात्मक और आध्यात्मिक शुरुआत साबित हुई है। 5 साल थिएटर में काम करने के बाद शीना ने साउथ इंडस्ट्री में सुपरस्टार ममूटी के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन शुरुआत की थी। उन्होंने मलयालम, तेलुगु, बंगाली और एक हॉलीवुड फिल्म सहित कई भाषाओं में सात राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशकों के साथ मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अब वह इस आत्मिक बायोपिक ‘संत तुकाराम’ के साथ अपने बहुप्रतीक्षित हिंदी डेब्यू की शुरुआत कर रही हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मानवाधिकार आयोग ने मवेशी-तस्कर संदेह में अनुसूचित जाति के दो लोगों की पिटाई की घटना पर ओडिशा सरकार से मांगी रिपोर्ट
Next Article अणुव्रत वाटिका एवं अणुव्रत मार्ग का लोकार्पण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई अंचल में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा का आयोजन, 55 प्रशिक्षिकाओं ने लिया भाग
social
October 10, 2026
लिव लव लाफ फाउंडेशन: दीपिका पादुकोण ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर उठाया खास कदम, पीवी सिंधु बनीं पहली फीचर्ड क्लोसेट का हिस्सा
entertainment
October 10, 2026
‘सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
entertainment
October 10, 2026
ऑस्कर 2027 में ऐतिहासिक एंट्री के बाद अब दुनियाभर में होम्बले फिल्म्स द्वारा रिलीज होगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’
entertainment
October 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?