By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर द्वारा ‘शून्य से शिखर तक 3.0’ का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर द्वारा ‘शून्य से शिखर तक 3.0’ का भव्य आयोजन

Last updated: February 15, 2026 8:42 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • मोतीलाल ओसवाल ने दी दीर्घकालिक निवेश व सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणा

बेंगलुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर फाउंडेशन द्वारा आयोजित “शून्य से शिखर तक 3.0” कार्यक्रम का भव्य आयोजन बेंगलुरु के विट्टल माल्या रोड स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जीतो के पदाधिकारीगण, गणमान्य व्यक्तियों एवं सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। चैप्टर अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का स्वागत–अभिनंदन करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं टीम का परिचय दिया और सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। महामंत्री श्री विजय सिंघवी ने कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित संचालन करते हुए प्रत्येक सत्र को गरिमा प्रदान की, जबकि कार्यक्रम संयोजक श्री प्रीतेश जैन ने “शून्य से शिखर” की संकल्पना स्पष्ट करते हुए बताया कि ज्ञान, कौशल और अनुशासित सोच ही दीर्घकालिक सफलता का आधार हैं।
कार्यक्रम के प्रायोजक श्री बाबूलालजी, श्री मदनजी, श्री मनोजजी मुणोत, श्री धीरजजी दक एवं श्री विवेक पितलिया (Magnus Cadeaux) को मंच पर आमंत्रित कर जीतो बैंगलोर नॉर्थ टीम द्वारा सम्मानित किया गया और उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात प्रख्यात उद्योगपति एवं निवेश विशेषज्ञ श्री मोतीलाल ओसवाल का परिचय श्री सतीश पोरवाड़ ने प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया तथा उनकी जीवन यात्रा पर आधारित प्रेरक “लाइफ जर्नी वीडियो” प्रदर्शित की गई। उनके मंच पर आगमन पर उपस्थित सदस्यों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। संवाद सत्र के दौरान श्री गौतम जैन ने श्री मोतीलालजी ओसवाल से उनकी व्यवसायिक यात्रा, कार्यशैली एवं निवेश दर्शन पर चर्चा की। अपने उद्बोधन में श्री ओसवाल ने संघर्ष से सफलता तक की अपनी प्रेरक यात्रा साझा करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अध्ययन और दीर्घकालिक सोच ही उन्हें शून्य से शिखर तक ले गई। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि हम अपने और परिवार के लिए प्रयास करते हैं, किंतु समाज और राष्ट्र के प्रति योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सफलता का वास्तविक अर्थ केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना भी है।
निवेश के विषय में मार्गदर्शन देते हुए श्री मोतीलालजी ओसवाल ने कहा कि शेयर बाजार में दीर्घकालिक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है। सही कंपनियों में धैर्यपूर्वक किया गया लॉन्ग-टर्म निवेश ही वास्तविक संपत्ति निर्माण का आधार है। उन्होंने शोध, अनुशासन और निरंतर अध्ययन पर बल देते हुए बताया कि म्यूचुअल फंड सामान्य निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित एवं व्यवस्थित विकल्प हो सकता है, बशर्ते सोच-समझकर निवेश किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवसाय छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि दृष्टि और समर्पण उसे ऊँचाई देते हैं। जीवन में उतार–चढ़ाव आते हैं, परंतु धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास ही व्यक्ति को शिखर तक पहुँचाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रोताओं ने विविध प्रश्न पूछे, जिनका श्री मोतीलालजी ओसवाल ने सरल एवं स्पष्ट उत्तर देकर सभी की जिज्ञासाओं का समाधान किया। समापन अवसर पर जीतो बेंगलुरू नॉर्थ द्वारा उनका सम्मान किया गया। आगामी घोषणाओं के क्रम में श्री दिनेशजी बाफना एवं श्री सतीशजी पोरवाड़ ने ‘प्रॉप डेको’ की जानकारी दी, श्री किशोरजी कर्नावत एवं श्री नितेशजी गांधी ने ‘फाउंडेशन डे’ की घोषणा की तथा श्री प्रवीणजी चौहान एवं श्री सुनीलजी लोढ़ा ने ‘नवकार दिवस’ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में श्री तेजराज गुलेच्छा, श्री श्रीपाल बच्छावत, श्री नरेंद्र सामर, श्री प्रवीण बाफना, श्री रमेश बोहरा, श्री भेरूमल भंडारी, महावीर मेहता, श्री श्रीपाल खीवेसरा, श्री इन्द्र चंद बोहरा, श्री दिलीप जैन, श्री नितिन लूनिया, श्रीमती लक्ष्मी बाफना, श्री अनीश भोजनी एवं श्रीमती बबीता रायसोनी सहित अन्य कई गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी। साथ ही संगठन की ओर से कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार आच्छा, सेक्रेटरी श्री पंकज जैन एवं श्री अशोक भंडारी उपस्थित रहे। साथ ही मैनेजिंग कमेटी से श्री दिनेश कुमार खिवेसरा, श्री प्रमित बाफना, श्री अरविंद तापरावत, श्री राकेश पोकरणा, श्री शेखर जैन, श्री सुरेश कुमार गन्ना, श्री विनोद नंदावत, श्री नेमीचंद दलाल एवं श्री दिनेश लोढा की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा हॉल श्रोताओं से खचाखच भरा रहा। बड़ी संख्या में व्यवसायी, युवा एवं समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम सहसंयोजक श्री दिनेश लोढ़ा ने सभी अतिथियों, स्पॉन्सर्स एवं सदस्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया। “शून्य से शिखर तक 3.0” ने प्रेरणा, ज्ञान और सकारात्मक सोच का सशक्त संदेश देकर सभी को नई ऊर्जा से भर दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चेन2बॉलीवुड की फिल्म ‘मर्डर एट मढ’ का मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू
Next Article हिंदी के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रचित सिंह का दिल से लिखा नोट, ‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’ हुआ रिलीज
entertainment
June 28, 2026
TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Mumbai / Maharshtra
June 28, 2026
तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन
social
June 28, 2026
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में सेवा, संगठन एवं विकास की भावी योजनाओं पर हुआ मंथन
social
June 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?