By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हिंदी के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

हिंदी के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

Last updated: February 16, 2026 10:54 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • के. सी. कॉलेज के चार विद्यार्थियों का राजभाषा विभाग में चयन

मुंबई। इस सप्ताह एचएसएनसी विश्वविद्यालय के के.सी. कॉलेज हिंदी-विभाग ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। विभाग के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का देश के पांच प्रतिष्ठित संस्थानों के राजभाषा विभागों में चयन हुआ है। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हिंदी भाषा की व्यावसायिक संभावनाओं को भी सशक्त रूप से रेखांकित करती है। चयनित विद्यार्थियों में पल्लवी जायसवाल और सुप्रिया पंधारे का चयन आयात-निर्यात बैंक में, अभिमन्यु कुमार का मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में एवं संस्कृति सिंह का चयन हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड राजस्थान रिफाइनरी कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुआ है। इन विद्यार्थियों का चयन लगभग 17 से 19 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। विशेष उल्लेखनीय है कि पल्लवी जायसवाल का दो प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का सशक्त प्रमाण है।
कुलपति ने दी बधाई
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) हेमलता बागला ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, योग्यता और जज्बे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व को संस्कारित और पूर्ण बनाने वाली शक्ति है। रोजगार की दृष्टि से हिंदी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, किंतु योग्य प्रतिभाओं का अभाव स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से हिंदी को एक सशक्त करियर विकल्प के रूप में देखने का आह्वान किया।
प्राचार्य ने बताया प्रेरणास्रोत
महाविद्यालय की कार्य प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तेजश्री शानभाग ने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य भाषा-विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इस तथ्य को प्रमाणित करती है कि हिंदी का अध्ययन आज कॉर्पोरेट और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी सम्मानजनक स्थान दिला रहा है।
विभागाध्यक्ष ने व्यक्त किया हर्ष
हिंदी-विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार राय ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका पूरा श्रेय विद्यार्थियों की लगन और सतत परिश्रम को जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदी-विभाग का गौरवशाली इतिहास अनेक प्राध्यापकों, शिक्षकों, पत्रकारों और राजभाषा अधिकारियों के निर्माण से समृद्ध रहा है, और इन विद्यार्थियों ने उस परंपरा में एक और स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ दिया है। यह उपलब्धि स्पष्ट करती है कि हिंदी आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की ठोस आधारशिला भी बन चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर द्वारा ‘शून्य से शिखर तक 3.0’ का भव्य आयोजन
Next Article किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026
कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?