By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जानिए, देश के किन- किन राज्‍यों और शहरों में आज से है लॉकडाउन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जानिए, देश के किन- किन राज्‍यों और शहरों में आज से है लॉकडाउन

Last updated: March 23, 2020 7:29 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्‍ली: देश में कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। देश के कई राज्‍यों और शहरों को लॉकडाउन किया जा रहा है। धारा 144 लगाई जा रही है और लोगों से ज्यादा से ज्यादा समय तक घरों में रहने को कहा जा रहा है। महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया और मृतकों का आंकड़ा सात पर पहुंच गया है। जबकि, 45 से ज्यादा नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 396 पर पहुंच गई।

लॉकडाउन में क्‍या होगा

उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, छत्‍तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश, पंजाब, उत्‍तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, जम्‍मू कश्‍मीर और नगालैंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इनमें कई राज्‍यों में पूरे राज्‍य में लॉक डाउन की घोषणा की गई है, कुछ में कुछ जिलों में लॉकडाउन हुए हैं। इसमें केरल 10, महाराष्‍ट्र 10 और मध्‍य प्रदेश के 9 जिले में लॉकडाउन घोषित किया गया है। यूपी के 15 जिलों में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। साथ ही मेट्रो का परिचालन भी सीमित होगा। इसमें दिल्ली मेट्रो, लखनऊ मेट्रो, नोएडा मेट्रो, कोलकाता मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, बेंगलुरु मेट्रो बंद किया गया है। रेलवे ने 31 मार्च रात 12 बजे तक के लिए सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। सिर्फ मालगाड़ी चलेगी। हालांकि, उप नगरीय ट्रेनों और कोलकाता मेट्रो रेल की न्यूनतम सेवाएं जो बहुत जरूरी हैं, वह 22 मार्च रात 12 बजे तक जारी रहेंगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में कल से 31 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है। यूपी में जनता कर्फ्यू को सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

जानें देश में कहां-कहां है लॉकडाउन

– यूपी के 15 जिलों में 25 मार्च तक लॉकडाउन। ये जिले हैं- लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), अलीगढ़, सहारनपुर, लखीमपुर, आजमगढ़ और मुरादाबाद।

– बिहार में सभी जिला मुख्यालयों, नगरपालिका शहरों और ब्लॉक मुख्यालयों में 31 मार्च तक लॉकडाउन।

– दिल्ली के सभी 7 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन, यहां संक्रमण के 27 केस, 1 की मौत।

– महाराष्ट्र में भी पहले से ही मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवाड़ समेत 10 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा। महाराष्ट्र में 31 मार्च तक सभी जिलों में धारा 144 लागू की गई।

– राजस्थान के सभी जिलों में पहले से ही 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन।

– मध्य प्रदेश के 9 जिले- भोपाल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, ग्वालियर, छिन्दवाड़ा, रतलाम और नरसिंहपुर को अलग-अलग समय के लिए लॉकडाउन किया गया है।

– गुजरात में अहमदाबाद, सूरत, बड़ोदरा समेत 4 शहरों में लॉकडाउन।

– पंजाब के सभी जिलों और चंडीगढ़ में 31 मार्च तक लॉकडाउन, यहां संक्रमण के 21 मामले।

– हरियाणा के 7 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन। ये जिले हैं- गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक और पंचकुला

– पूरे उत्तराखंड में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन।

-पूरे झारखंड में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन।

-छत्तीसगढ़ में नगरीय क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन।

-जम्मू-कश्मीर में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन।

– हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले को अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन किया गया। यहां कोरोना संक्रमण के दो मामले।

– पश्चिम बंगाल में कोलकाता, नॉर्थ 24 परगना, मालदा, मुर्शीदाबाद, नाडिया, पश्चिमी वर्धमान, उत्तरी दिनजापुर, सिलिगुड़ी, दार्जीलिंग, कुर्सिओंग और हावड़ा जिले में लॉकडाउन।

-पूरे तेलंगाना में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया।

– आंध्र प्रदेश में भी लॉकडाउन का ऐलान किया।

– पूरे नगालैंड में अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन की घोषणा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने झोंकी ताकत
Next Article कोरोना वायरस के टीके के लिए चीन ने शुरू किया क्लीनिकल ट्रायल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?